Get App

Fennel Tea Benefits: गर्मियों में पिएं सौंफ की चाय, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल और बढ़ेगी आंखों की रोशनी

Fennel Tea Benefits: सौंफ की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। सौंफ को लोग आमतौर पर मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर मानी गई है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही वजन भी कम करने में मदद करती है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 2:40 PM
Fennel Tea Benefits: गर्मियों में पिएं सौंफ की चाय, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल और बढ़ेगी आंखों की रोशनी
सौंफ की चाय पीने से खराब पाचन शक्ति भी ठीक होने लगती है

Fennel Tea Benefits: सौंफ का इस्तेमाल लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर करते हैं। सौंफ सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है। सौंफ को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। सौंफ की चाय को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है जो पेट की जलन को कम करने में भी मदद करती है। असल में सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। सौंफ की चाय का रेगुलर सेवन कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। आप एक कप सौंफ वाली चाय पीते हैं, तो शरीर की गर्मी दूर होती है। सौंफ में मौजूद एंजाइम्स से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को खानपान का समय काफी बदल गया है। जिससे खराब पाचन की समस्या होने लगती हैं। इस समस्या को ठीक करने के लिए सौंफ की चाय मदद कर सकती है। गर्मी में हर्बल टी पीने से शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस बना रहता है। फिर चाहे शरीर से अधिक पसीना निकले या फिर डिहाइड्रेशन की समस्या हो।

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल 

सौंफ में नाइट्रेट्स, सोडियम, पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में कारगर होते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो सौंफ की चाय आपके लिए फायदेमंद ,बित हो सकती है। यह हार्ट की सेहत को दुरुस्त रखती है। अचानक आने वाले स्ट्रोक से बचाती है। अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सौंफ की चाय का सेवन करें। सौंफ के बीज अपच, सूजन को कम करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। सौंफ की चाय से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आपको संक्रमण से लड़ने में ताकत मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें