Get App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी ने रचाई शादी, बेहद ही सादगी भरे समारोह में लिए सात फेरे, नहीं शामिल हुआ कोई भी VIP गेस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की प्रतीक से शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके पर दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी और इसे हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 11:23 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी ने रचाई शादी, बेहद ही सादगी भरे समारोह में लिए सात फेरे, नहीं शामिल हुआ कोई भी VIP गेस्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की प्रतीक से शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ संपन्न हुई

देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी 8 जून 2023 यानी गुरुवार को एक बेहद ही सादे तरीके से उडुपी में संपन्न हुई। जहां एक तरफ आज कल काफी धूम-धाम से शादियों का चलन बेहद ही आम हो गया है तो वहीं वित्त मंत्री ने इस पूरे समारोह को बेहद ही सादगी भरा रखा। उनकी बेटी की शादी उनके घर से ही हुई। इस शादी में राजनीति की दुनिया से ताल्लुख रखने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ।

इनसे हुई सीतारमण के बेटी की शादी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की प्रतीक से शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ संपन्न हुई। इस खास मौके पर दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी और इसे हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी।

Zomato के 'कचरा' विज्ञापन पर बढ़ा विवाद, वापस लेना पड़ा ऐड, समझिए पूरा मामला

नहीं शामिल हुई कोई भी राजनीतिक हस्ती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें