Fresh Egg: जो लोग अंडा खाते हैं। उन्हें नाश्ते (Breakfast) और स्नैक्स (Snacks) में अंडे (Egg) से बने फूड्स काफी पसंद होते हैं। अंडे में पोषण की भरमार होती है। एक बड़ा अंडा खाने से करीब 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इससे मसल्स की ताकत बढ़ती है। इसमें शरीर के लिए जरूरी अन्य विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। लेकिन कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि अंडा भी खराब होता है। एक टाइम बाद अंडा भी एक्सपायर (Expire Egg) हो जाता है। अब सवाल यह आता है कि इस पर कोई एक्सपायरी डेट तो लिखी नहीं होती है। फिर हम कैसे पहचान करेंगे कि अंडा खाने योग्य है या नहीं है।
ज्यादा दिन होने के बाद अंडा बासी हो जाता है। इसमें पोषक तत्वों की कमी आने लगती है। इसके साथ ही इसमें एक बैक्टीरिया पनपने लगता है। यह सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। आइये जानते हैं कि अंडा कितने दिनों तक ताजा रहता है?
कैसे चेक करें अंडे की ताजगी?
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Food Safety and Standards Authority of India - FSSAI) का कहना है कि अंडे निकलने के बाद कमरे का तापमान अगर 28 डिग्री सेल्सियस है तो 10-12 दिन तक ताजा रह सकता है। हालांकि, कमरे का तापमान बढ़ने पर इसकी ताजगी जल्दी खत्म हो सकती है। वहीं अगर फ्रिज में रख रहे हैं तो यह 3-4 हफ्तों तक ताजा रह सकता है। लेकिन इसके बाद इसकी क्वालिटी में गिरावट आने लगती है। इसमें कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन होने लगता है। जिससे यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे पेट दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
खराब अंडों की कैसे करें पहचान?
अंडों की जांच करने के लिए पानी के एक बर्तन में बिना फोड़े अंडे को डुबाएं। अगर अंडा पानी के नीचे जाकर सीधा लेट जाए तो समझ जाएं कि अंडा ताजा है। पुराने या बासी अंडे पानी के बर्तन में नीचे जाकर खड़े हो जाएंगे। अगर अंडा पानी के ऊपरी सतह में तैरने लगे तो समझिए कि अंडा खराब हो चुका है। इसे फौरन फेंक दिना चाहिए।
बासी या पुराना अंडा खाने से कई तरह के संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इससे पतले दस्त, पेट दर्द, बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, ठंड लगना, सिरदर्द, मल में खून आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।