Gennova Pharma : पुणे की फार्मास्युटिकल कंपनी जिनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लि. ने अपनी कोविड-19 मेसेंजर या एमआरएनए वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल लगभग पूरा कर लिया है। यहां तक कि कंपनी ने इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ओमीक्रोन स्पेसिफिक वैक्सीन (Omicron-specific vaccine) का विकास शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिनोवा ने ओमीक्रोन वैरिएंट के लिए एमआरएनए वैक्सीन विकसित की है, जिसे सुरक्षा और प्रभाव के परीक्षण के लिए इंसानों में इस्तेमाल किया जाएगा।
कैसे काम करती है यह वैक्सीन
मेसेंजर आरएनए या एमआरएनए टेक्नोलॉजी में इम्यून रिस्पांस को बढ़ाने के लिए वायरस के जेनेटिक कोड (आरएनए) के एक छोटे से हिस्से को शरीर में प्रवेश कराया जाता है। इसमें प्रोटीन बनाने के लिए मानव कोशिकाओं के लिए निर्देश होते हैं, जिसमें नोवेल कोरोनावायरस एक हिस्से की नकल करते हैं और इससे इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है। वैक्सीन में कोई वास्तविक वायरस शामिल नहीं होता है।
जिनोवा ने अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर बनाई है वैक्सीन
एक्सपर्ट डॉ. गगनदीप कांग ने एमआरएनए वैक्सीन को सबसे अच्छी बूस्टर डोज के रूप में सुझाया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि एचडीटी बायोटेक कॉरपोरेशन, यूएसए के साथ मिलकर जिनोवा ने एमआरएनए वैक्सीन (एजीसीओ19) विकसित की है, जो रोडेंड और नॉन ह्यूमन मॉडल्स में सुरक्षित, एंटीबॉडी एक्टीबॉडी न्यूट्रलाइजेशन में सक्षम साबित हुई है।
जिनोवा ने जमा किया दूसरे चरण का ट्रायल डाटा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिनोवा ने 3,000 से ज्यादा सबजेक्ट्स पर दूसरे चरण का ट्रायल डाटा जमा करने के बाद अपने डेल्टा वैरिएंड बेस्ड दो डोज के एमआरएनए के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा करने के करीब है। भारत की ड्रग रेग्युलेटर द्वारा इस हफ्ते डाटा की समीक्षा करने और इसकी मंजूरी से जुड़ा फैसला लेने का अनुमान है।
कोविड टीकाकरण पर भारत के तकनीक परामर्श समूह के चेयरमैन डा. एन के अरोड़ा ने कहा, “ड्रग रेग्युलेटर स्टडी करेगा और इसे मंजूरी देने को लेकर फैसला करेगा।”