देश के आठ प्रमुख शहरों में खाली पड़े शॉपिंग मॉल की संख्या पिछले साल 57 से बढ़कर 64 हो गई। इसकी वजह रिटेल सेलर और उपभोक्ताओं के प्रीमियम संपत्तियों को तरजीह देना है। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने मंगलवार को ‘थिंक इंडिया थिंक रिटेल 2024’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। इसमें 29 शहरों के शॉपिंग सेंटर और बड़े बाजारों पर गौर किया गया है।
