Gigi Hadid को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कि सुपरमॉडल को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। खबर थी कि जब जीजी एक हॉलिडे से वापिस लौट रही थीं तो उनके बैग में Marijuana पाया गया और पिछले ही हफ्ते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया था। इस खबर के सामने आते ही अब जीजी ने अपने इंस्टा पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में जीजी बिकनी पहने हुए Cayman Island में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। जीजी लिखती हैं 'अंत भला तो सब भला।' रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी द्वीप पर उन्हें अरेस्ट किया गया था।
समंदर के किनारे कर रही हैं मजा
इस पोस्ट में एक वीडियो में जीजी बिकनी में समंदर और सूरज का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं। तीसरी फोटो में वो एक प्लेट में ऑएस्टर्स का मजा ले रही हैं। अपने दोस्तों के साथ शेयर की गई इन तस्वीरों पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि ये बेल पाने के बाद शेयर की गई तस्वीरें हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर जेल ऐसी दिखाई देती है तो प्लीज मुझे भी अंदर कर दो।
प्राइवेट प्लेन में कर रही थीं ट्रैवल
एक लोकल अखबार के मुताबिक जीजी अपने दोस्तों के साथ Cayman Marl Road पर एक प्राइवेट प्लेन से पहुंची थीं। तभी कस्टम के अधिकारियों को उनके बैग से Marijuana मिला। उन्होंने Marijuana के इंपोर्ट को लेकर जीजी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें Prisoner Detention Center में ले जाया गया। दो दिन बात उनका जुर्म साबित हुआ और उन्हें डॉलर 1000 का फाइन लगाया गया।
वहीं बाद में जीजी हडीड के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि जीजी ने मेडिकल कारणों की वजह से कानूनी तौर पर Marijuana खरीदा था। Grand Cayman में तो इसका इस्तेमाल 2017 से लीगल है। उनका रिकॉर्ड पूरी तरह से साफ है और उन्होंने पूरा समय समंदर के किनारे आराम करते हुए बिताया। एक सॉर्स के मुताबिक जीजी के एक साथी के बैग से गांजा मिला है ना कि जीजी के बैग से। क्योंकि प्लेन सुपरमॉडल के नाम पर बुक किया गया था इसलिए उन्हें भी हिरास्त में लिया गया। ये भी खबर मिली है कि अधिकारी जीजी से घूस लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुपरमॉडल ने एक कानूनी रास्ता चुना।
पुलिस पर लगाए करप्शन के आरोप
वहीं Cayman के पुलिस अधिकारियों ने घूस के इल्जामों से इनकार किया है। हमारे अधिकारी जीजी की ओर से लगाए गए घूस के आरोपों से इनकार करते हैं। हम हडीड से इस मामले को लेकर प्रोफेशनल स्टैंडर्ड यूनिट में कंप्लेंट करने की गुजारिश करते हैं। ताकि इस केस से जुड़े और भी सबूत मिल सके और आगे कार्रवाई की जा सके।