VIDEO: केरल हाईवे पर दिनदहाड़े अपरहरण और डकैती, फिल्मी अंदाज में 2.5 kg सोने की चोरी, वीडियो वायरल

Gold loot on Kerala highway: केरल हाईवे पर फिल्मी अंदाज में 2.5 kg सोने की चोरी होने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। केरल में गैंग ने हाईवे पर गोल्ड लेकर जा रहे कार को रोककर 2.5 किलोग्राम सोना लूट लिया। नकाबपोश चोरों ने सोना तब लूटा जब उसे कोयंबटूर से कार में त्रिशूर लाया जा रहा था

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
Gold loot in Kerala: सोशल मीडिया पर घटना के डैशकैम वीडियो वायरल हो गए हैं

Gold loot on Kerala highway: केरल में नेशनल हाईवे पर फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े डकैती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केरल पुलिस ने बताया कि पीची के पास नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े डकैती की एक बड़ी घटना घटी। इसमें 12 लोगों के एक गैंग ने कथित तौर पर एक कार को रोककर दो लोगों का अपहरण कर लिया और 2.5 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण लूट लिए। घटना का एक डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें तीन कारें हाईवे के बीच में एक अन्य कार को रोकती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक कार को रोका और दो लोगों का अपहरण किया। उसके बाद 2.5 किलो से ज्यादा सोने के गहने लूट लिए।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना के डैशकैम वीडियो में कम से कम तीन SUV को अपने टारगेट कार को रोकते हुए दिखाया गया है। यह घटना उस जगह हुई जहां हाईवे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के किनारे संकरा हो गया था। परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए, तीन SUV आरोपियों ने पीड़ित की कार को घेर लिया, जिसके बाद गैंग के कम से कम 12 सदस्य बाहर आए और दो लोगों का अपहरण कर लिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने दावा किया कि घटना के बारे में बुधवार को शिकायत मिली थी। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की उचित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी। एफआईआर में दावा किया गया है कि यह घटना 22 सितंबर को हुई थी। दोनों पीड़ितों अरुण सनी और रोजी थॉमस का अपहरण कर लिया गया था।


FIR में शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि गैंग ने उनके साथ मारपीट की और 1.84 करोड़ रुपये के गहने लूट लिए। बाद में आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Indore Girl Video: इंदौर में अश्लील कपड़ों में घूमने वाली युवती ने मांगी माफी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

अरुण एक व्यवसायी है जो किझाक्केकोट्टा में सोने का कारोबार करता है, जबकि उसका दोस्त रोजी पोटा का निवासी है। समाचार वेबसाइट Onmanorama की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर चाकुओं और कुल्हाड़ियों से धमकाया गया। इसके बाद उन्हें हथौड़ों से पीटा गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।