Golgappa Video: पहले आधार कार्ड दिखाओ, फिर खाओ गोलगप्पे, लेकिन सिर्फ ‘पुरुष’, देखें वीडियो

Golgappa Video: इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 20 रुपये में 6 गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि गोलगप्पे खाने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़ता है। इन गोलगप्पों का स्वाद चखने के लिए 18 साल की उम्र होना जरूरी है। इतना ही नहीं सिर्फ पुरुष ही इन गोलगप्पों को स्वाद ले सकते हैं

अपडेटेड May 29, 2023 पर 5:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Golgappa Video: इन गोलगप्पों को खाने से कई तरह की बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी

Golgappa Video: देश में स्ट्रीट फूड खाने के बहुत लोग शौकीन होते हैं। इनमें एक ऐसा फूड है जो हर किसी को पसंद होता है। गांव हो या शहर गोलगप्पे लोग बड़े चाव से खाते हैं। बूढें हो या जवान हर कोई गोलगप्पे पसंद करता है। इसे कई नामों से जाना जाता है। कुछ लोग इसे पानीपुरी, फुचका या पानी के बताशे भी कहते हैं। इसको खाने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन और काफी देर तक इंतजार करने के लिए भी तैयार रहते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि गोलगप्पे खाने के लिए आधार कार्ड दिखाना पडेगा तो शायद आप हैरान रह जाएंगे।

आज हम आपको एक ऐसे ही गोलगप्पे की दुकान के बारे में बता रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर आप भी सोचेंगे कि एक बार इन गोलगप्पों को जरूर खाया जाए। दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियों में बताया जा रहा है कि इन गोलगप्पों को खाने के लिए 18 साल की उम्र होना जरूरी है। इन्हें खाते ही कई बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी।

सिर्फ पुरुष ही खा सकते हैं गोलगप्पे


यहां 20 रुपये में 6 गोलगप्पे मिलते हैं। सबसे खास बात ये है कि सिर्फ पुरुषों को ही यहां गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। वो भी 18 साल से नीचे वालों को ये गोलगप्पे नसीब नहीं होते हैं। इतना ही नहीं, यहां की सबसे अजीब बात ये है कि आधार कार्ड दिखाने पर ही गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। इसके बाद भी यहां गोलगप्पे खाने वालों की लाइन लगी रहती है। वहीं, गोलगप्पे खाने वाले लोग इस दुकान की खूब तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि यहां के गोलगप्पे खा लेते हैं तो संतुष्टि मिल जाती है।

Gol Gappe Benefits: शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं गोल गप्पे, एसिडिटी और मुंह के छालों में मिलेगा आराम

ब्लड शुगर फौरन हो जाएगा कम

गोलगप्पे बेचने वाले शख्स का कहना है कि उनके गोलगप्पे खाने से शुगर के मरीजों को फायदा होता है। इतना ही नहीं हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर food_unlock_official नाम की आईडी से शेयर किया गया है। फिलहाल सोशल मीडिया में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।