Credit Cards

Gol Gappe Benefits: शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं गोल गप्पे, एसिडिटी और मुंह के छालों में मिलेगा आराम

Gol Gappe Benefits: आपको जानकर हैरानी होगी कि टेस्टी लगने वाले गोल गप्पे काफी हेल्दी भी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। उनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वाद से भरपूर गोलगप्पे खाने से पेट हेल्दी रहता है। गोलगप्पे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे

अपडेटेड May 14, 2023 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
गोल गप्पे मुंह के छालों के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं

Gol Gappe Benefits: भारत का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड गोल गप्पे खाना लोग खूब पसंद करते हैं। महिला, पुरुष और बच्चे सभी लोग इसे काफी पसंद करते हैं। कई राज्यों में इसे पानीपुरी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे भी गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे खाने से न सिर्फ मुंह का टेस्ट बदल जाता है, बल्कि सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गांव- शहर, गली-मोहल्ले में आपको एक न एक दुकान गोलगप्पे की मिल ही जाएगी। अगर आप सीमित मात्रा में गोलगप्पे खाते हैं तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। गोलगप्पे खाने और गोलगप्पे का पानी पीने से वजन कम होता है।

उबले छोले, आलू और मसालेदार पानी से लदा गोल गप्पा आपकी खाने से जुड़ी हर क्रेविंग को दूर कर सकता है। इसका स्वाद न सिर्फ युवा लेते हैं, बल्कि बुजुर्गों के बीच भी गोल गप्पे काफी लोकप्रिय हैं।

गोल गप्पे के फायदे


मुंह के छालों का इलाज

गोलगप्पे मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन A, B-6, B-12, C और D भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इनको खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मुंह के छालों में गोलगप्पे का पानी फायदा करता है। गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाला जलजीरे का पानी और पुदीना इन छालों का इलाज करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। मुंह के छालों में गोलगप्पे का पानी फायदा करता है।

पाचन शक्ति में सुधार

गोल गप्पे गेहूं, सूजी, छोले और आलू आदि से बनाए जाते हैं, जो कार्ब्स और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। यही वजह है कि इन्हें खाने से आपको भरपूर फाइबर मिल सकता है, जो डाइजेशन सिस्टम को सुधारने और साफ रखने में मदद कर सकता है।

Mother's Day 2023: मां की सेहत का ऐसे रखें ध्यान, हमेशा रहेंगी खुश और हेल्दी, बीमारियों से होगा बचाव

एसिडिटी कम करे

गोलगप्पे खाने से एसिडिटी कम होती है। गोलगप्पे का पानी एसिडिटी के लिए काफी फायेदमंद होता है। आटे के गोलगप्पे के साथ जलजीरा में पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, कालीमिर्च, पिसा हुआ जीरा और नमक गैस की समस्या को दूर करता है। इन चीजों से एसिडिटी मिनटों में दूर हो जाती है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा खान पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। खाने में जरा सा भी इधर-उधर हुआ तो शुगर लेवल बढ़ जाता है। लेकिन कम कार्ब वाली सामग्री होने की वजह से डायबिटीज के रोगियों के लिए गोलगप्पे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि इनके खाने की मात्रा क्या होनी चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

वजन कम करे

बेशक आप यह सोचकर चौंक गए होंगे कि गोल गप्पे कैसे वजन को कम कर सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से संभव है। गोल गप्पे में भरी जाने वाली अधिकतर चीजें उबली हुई होती हैं और पानी भी होता है। यही वजह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Diabetes Urine Symptoms: पेशाब में दिखने वाले ये लक्षण डायबिटीज के हो सकते हैं संकेत, फौरन करें ये काम

यूरीन की समस्या से छुटकारा

घर में बने गोलगप्‍पे और उसका पानी पेट की समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है। घर में बने गोलगप्‍पे के पानी में मीठा कम डालें और पुदीना, जीरा, हींग मिलाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाला हरा धनिया पेट फूलना और यूरीन की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही पानी में मौजूद हींग, एंटी-फ्लैटुलेंस गुणों के कारण पीरियड्स में होने वाले दर्द और पेट में गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।