Mother's Day 2023: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे (Mother’s day) मनाया जाता है। मां को समर्पित ये दिन इस बार 14 मई को मनाया जा रहा है। मां अपने बच्चे के लिए जीवन में कई त्याग करती है। इसी त्याग और ममता भाव को स्वीकार करने और उसके प्रति सम्मान व्यक्त करनें के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे एक ऐसा दिन है। जिसमें हर मां का सम्मान किया जाता है। हर बच्चे और मां के लिए यह दिन काफी खास होता है। वैसे तो मां के प्यार की बराबरी कभी भी नहीं की जा सकती है। लेकिन उनके साथ एक खास दिन बिताकर उन्हें स्पेशल फील जरूर कराया जा सकता है।
परिवार और बच्चों की खुशी के चक्कर में मां अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आप कुछ आसान तरीकों से मां की देखभाल करें। जिससे उनका हेल्थ हमेशा बेहतर रहे। इसके साथ ही बीमारियों से भी बचाव करने में मदद मिलेगी।
आपने कई बार नोटिस किया होगा कि मां सभी को खाना खिला देती हैं। लेकिन घर के कामों में व्यस्त होने के चलते खुद समय से खाना नहीं खा पातीं हैं। ऐसा आमतौर पर हो जाता है। जिससे उनकी हेल्थ पर असर पड़ता है। आप आज से ही यह ध्यान रखें कि मां पोषक तत्वों से भरपूर खाना सही समय पर खिलाएं। इसके अलावा फल, जूस समेत अन्य हेल्दी चीजें भी खिलाते रहें। इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। उनकी सेहत पर भी अच्छी रहेगी। कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगी। मां को किसी भी तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या होने पर इग्नोर न करें। अगर वे किसी परेशानी की दवा ले रही हैं, तो टाइमिंग का भी ख्याल रखें।
मेंटल हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करें
ज्यादा उम्र के लोगों को मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। इससे बचाने के लिए आप हर दिन कुछ वक्त माता-पिता के साथ जरूर बिताएं। उनकी बातों को सुनें और उनके साथ बातचीत करें। उन्हें अच्छा महसूस कराएं। अगर वो किसी मानसिक परेशानी का सामना कर रही हैं तो उन्हें संबंधित डॉक्टर के पास ले जाएं। उनका बेहतर ट्रीटमेंट कराएं। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप उनकी मदद कर सकते हैं।
हम सभी का अपनी मां से एक खास बंधन जुड़ा है। जैसे-जैसे दिन बीतते हैं। यह बंधन और मजबूत होता जाता है। बचपन में भी हम सभी ने मां-बाप के साथ कनेक्टेड फील किया होगा। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं। जाने-अनजाने उनके साथ यह दूरी बनती चली जाती है। ये भी सच है कि हमारे मां-बाप से अच्छी सलाह हमें कोई नहीं दे सकता है। अगर आप किसी तरह की परेशानी में हैं और आपको मदद चाहिए, तो आप अपनी मां से सलाह जरूर ले सकते हैं।