Good Country Index : दुनिया में ‘सबसे अच्छा देश’ है स्वीडन, जानिए भारत है कौन से नंबर पर

Good Country Index एक स्वतंत्र पॉलिसी एडवाइजर सिमोन एनहोल्ड (Simon Anholt) की पहल है। इसका उद्देश्य यह वैश्विक चर्चा शुरू करना है कि देशों को क्या करना चाहिए

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
भारत 52वें पायदान पर रहा और वह पिछले Good Country Index की तुलना में एक पायदान पर ऊपर चढ़ा है

Good Country Index : दुनिया के लिए योगदान करने वाले देशों की सूची में टॉप 10 रैंक में यूरोपीय देशों का वर्चस्व है। गुंड कंट्री इंडेक्स नाम के इस इंडेक्स के नौवें एडिशन में 169 देशों की लिस्ट में स्वीडन लगातार दूसरी बार टॉप पर रहा है। वहीं डेनमार्क दूसरे, जर्मनी तीसरे, नीदरलैंड चौथे, फिनलैंड पांचवें, कनाडा छठे, बेल्जियम सातवें, आयरलैंड आठवें, फ्रांस नौंवें और ऑस्ट्रिया 10वें पायदान पर हैं।

इस इंडेक्स में विज्ञान और तकनीक, संस्कृति, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैश्विक क्रम, जलवायु, संपन्नता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक योगदान के आधार पर देशों का आकलन किया गया है।

52वें नंबर है भारत, एक पायदान का हुआ सुधार


यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 14वें, 18वें और 19वें पायदान पर रहे। वहीं अमेरिका खासा नीचे 46वें पर नंबर पर है। हालांकि, भारत 52वें पायदान पर रहा और वह पिछले Good Country Index की तुलना में एक पायदान पर ऊपर चढ़ा है।

यहां पढ़ें पूरा Good Country Index

क्या है इस इंडेक्स का उद्देश्य

गुड कंट्री इंडेक्स एक स्वतंत्र पॉलिसी एडवाइजर सिमोन एनहोल्ड (Simon Anholt) की पहल है। इसका उद्देश्य यह वैश्विक चर्चा शुरू करना है कि देशों को क्या करना चाहिए। बुनियादी सवाल यह है, “क्या उन्हें सिर्फ अपने हितों के लिए काम करना चाहिए या उनकी मानवता और धरती के लिए भी कोई जिम्मेदारी है?”

कैसे तैयार होता है इंडेक्स

रैंक तय करने के लिए इंडेक्स में विभिन्न स्रोतों से मिले डाटा का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए, शांति और सुरक्षा में योगदान के लिए रैंकिंग में, यूनाइटेड नेशंस की शांति सेनाओं में देश के योगदान सहित अन्य बातें देखी जाती हैं।

चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से भारत को खतरा, महाराष्ट्र के मंत्री ने दी अलर्ट रहने की चेतावनी

धरती और जलवायु के लिए देश के योगदान का आकलन करने के लिए, इडेक्स “इकोनॉमी के आकार की तुलना में राष्ट्रीय फुटप्रिंट अकाउंट, इकोलॉजिकल फुटप्रिंट, कुल एनर्जी खपत में रिन्युएबिल एनर्जी की हिस्सेदारी, खतरनाक पेस्टिसाइड्स का निर्यात” आदि को देखा जाता है।

इंडेक्स अपनी वेबसाइट पर कहता है कि वह नैतिक आधार पर फैसले नहीं करता है।

वेबसाइट कहती है, “वह स्पष्ट रूप से विश्वसनीय डाटा के इस्तेमाल से देश के अपनी सीमाओं से बाहर बाह्य प्रभावों सकारात्मक और नकारात्मक दोनों की सूचना देता है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।