Reels in Review 2022: फेमस वीडियो और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram पर इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) बनाने के मामले में भारतीयों का जलवा कायम है। इंस्टाग्राम (Instagram) की तरफ से साल 2022 के लिए 'रील्स इन रिव्यू Reels in Review' रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में Instagram और और फेसबुक (Facebook Reels) के टॉप ट्रेंड्स को लेकर चर्चा की गई कि आखिर रील्स में कौन से गानों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है और कौन सबसे ज्यादा सर्च लिस्ट में रहे। इसमें खेल से लेकर म्यूजिक और फिल्में शामिल हैं।
दुनियाभर में इंस्टाग्राम रील्स (Instagram reels globally) में इस्तेमाल टॉप-20 गानों में से 15 भारतीय कलाकारों के थे। भारत में स्पोर्ट्स पर सबसे ज्यादा इंस्टा रील्स बनाए गए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंस्टा रील पर सबसे अधिक टॉप 3 ट्रेडिंग भारतीय क्रिकेटर थे।
सूर्य कुमार यादव रहे टॉप ट्रेंड्स
Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने भारत में Reels पर 2022 के टॉप ट्रेंड्स शेयर करने के लिए अपनी "Reels in Review" रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, ICC T20 वर्ल्ड कप को लेकर 10 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स बनाए गए। जबकि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर सबसे पॉपुलर रील्ड हैशटैग बनाए गए। विराट कोहली के बाद धमाकेदार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव जैसे क्रिकेटर्स रील्स पर टॉप ट्रेंड्स रहे।
इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर जिन गानों पर सबसे अधिक इंस्टा रील्ट बनाए गए उननमें जावेद अली का 'श्रीवल्ली (Srivalli)' और नेहा कक्कड़ का 'बारिश मैं तुम (Baarish Main Tum)' जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा प्रीतम, अरिजीत सिंह और अमिताभ भट्टाचार्य का 'केसरिया', जीडी कौर का 'जिप्सी', KGF- 2 का थीम सॉन्ग और अली जफर का 'झूम' बेहद पापुलर रहे। इस लिस्ट में 'तुमसा कोई प्यारा' जैसा रेट्रो संगीत और 'कच्चा बादाम' में गाने भी शामिल है।
अगर फिल्मों को लेकर टॉप ट्रेंड्स को देखें तो इंस्टा रील्स पर Naagin 6, Vikram, Mismatched Season 2 और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान पर रील्स बनाई है। भारत में बनाए गए इंस्टाग्राम रील्स पर 2 बिलियन से अधिक रिएक्शन (लाइक, कमेंट और शेयर) थे।