Google Map: इन दिनों डिजिटल का जमाना है। आज कल रास्ते की खोज करने में डिजिटल दुनिया का अहम योगदान है। गूगल मैप के सहारे उन रास्तों पर भी सफर करना आसान हो गया है। जिनसे हम अनजान रहते हैं। गूगल मैप पर लोकेशन डालते ही हमें सबसे अच्छा और नजदीकी रास्ता दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ते भी मिलते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी यह भारी पड़ सकता है। तमिलनाडु से कर्नाटक जाने के लिए एक शख्स गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन वो रास्ता भटक गया। और गूगल मैप के जरिए ऐसी जगह पहुंच गए। जहां से वापस लौटने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद लेनी पड़ी।