Get App

FASTag में मिलेगा ₹1000 का इनाम! सरकार ने शुरू किया खास अभियान, करना होगा बस ये काम

NHAI ने हाईवे पर साफ-सफाई बढ़ाने के लिए नया अभियान शुरू किया है। यात्री अगर टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट करेंगे, तो उन्हें ₹1,000 का इनाम मिलेगा। यह सीधे उनके FASTag अकाउंट में जमा होगा। नियम-शर्तों के साथ जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 2:56 PM
FASTag में मिलेगा ₹1000 का इनाम! सरकार ने शुरू किया खास अभियान, करना होगा बस ये काम
यह योजना पूरे भारत के नेशनल हाईवे पर 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

देश के नेशनल हाईवे को और साफ-सुथरा बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अगर कोई यात्री टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करता है, तो उसे ₹1,000 का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सीधे उस व्यक्ति के FASTag अकाउंट में जमा होगा। यह योजना पूरे भारत के नेशनल हाईवे पर 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

कैसे मिलेगा ₹1,000 का इनाम

  • सबसे पहले राजमार्गयात्रा ऐप का नया वर्जन डाउनलोड करें।
  • NHAI के किसी टोल प्लाजा पर अगर टॉयलेट गंदा है, तो उसकी साफ और जियो-टैग की गई फोटो खींचें। इसमें टाइम दिखाई देना चाहिए।
  • ऐप में अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर यानी VRN) भरें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें