Get App

Bihar BJP Candidate list 2025: BJP की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई, सम्राट चौधरी तारापुर से लड़ेंगे बिहार चुनाव

Bihar BJP Candidate list 2025: पहली लिस्ट के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। BJP जिन 101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है, उनमें से पहली लिस्ट में 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 4:33 PM
Bihar BJP Candidate list 2025: BJP की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई, सम्राट चौधरी तारापुर से लड़ेंगे बिहार चुनाव
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में सम्राट चौधरी को तारापुर से दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी।

इस लिस्ट में एक प्रमुख नाम उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है, जिन्होंने आखिरी बार पर परबत्ता सीट से 2010 में RJD के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार चौधरी के चुनाव लड़ने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें तारा पुर से टिकट देकर सभी अटकलों को विराम दे दिया।

तारापुर वही सीट है, जहां से 2015 में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने जीतन राम मांझी की HAM पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। BJP जिन 101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है, उनमें से पहली लिस्ट में 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें