Credit Cards

Green Tea: ऐसे पिएं ग्रीन टी, फौरन गल जाएगी पेट की चर्बी

Green Tea: ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई है। पेट की चर्बी घटाने के लिए यह काफी उपयोगी है। ग्रीन टी (Green Tea) लो कैलोरी टी है। जिसे दिन में 2 बार पी सकते हैं। आप चाहें तो घर पे भी ग्रीन टी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आपको पुदीना, तुलसी और नींबू के पत्तों को धूप में सूखा के रख लेना है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
ग्रीन टी के रोजाना सेवन से कई तरह के इन्फेक्शन से दूर रह सकते हैं

Green Tea: ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल बेली फैट कम करने में किया जाता है। पेट की चर्बी घटाकर तोंद अंदर करने के लिए ग्रीन टी फायदेमंद (Green tea to lose belly fat) मानी जाती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। ग्रीन टी (Green Tea) लो कैलोरी टी है। जिसे दिन में 2 बार पी सकते हैं। हालांकि आम ग्रीन टी सेहत पर उतना बेहतर असर नहीं दिखा पाती है। जितना कि इसमें कुछ चीजों को मिलाने के बाद देखा जा सकता है। यहां ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप ग्रीन टी में मिलाकर पी सकते हैं।

ग्रीन टी में बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। जिससे आपको अंदर से रिफ्रेशिंग फील करवाते हैं। लिहाजा अक्सर लोग सुबह-सुबह ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी के रोजाना सेवन से कई तरह के इन्फेक्शन से दूर रह सकते हैं।

कैसे करें ग्रीन टी का सेवन


अधिकतर लोग उबलते पानी में ही ग्रीन टी की पत्तियों को डाल देते हैं या फिर बहुत गर्म पानी में ग्रीन टी बैग को डालते हैं। जिससे ग्रीन टी की पत्तियों के अंदर मौजूद catechin डैमेज हो जाते हैं। पेटी चर्बी को कम करने के लिए पहले पानी को उबाल लें। फिर 10 मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें ग्रीन टी की पत्तियां या फिर टी बैग डालकर हिलाएं। जब ग्रीन टी बन जाए, तो पत्तियां या टी बैग निकालकर इसका सेवन करें। ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे कैलोरी को एनर्जी के लिए इस्तेमाल कर लिया जाता है।

Asthma: अक्सर रात में ही अस्थमा का क्यों आता है अटैक? जानिए लक्षण और इलाज

कम होता है स्ट्रेस

स्ट्रेस और मोटापा का कनेक्शन होता है। वजन कम करने के लिए तनाव कम लेना चाहिए। इसके लिए पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है। ग्रीन टी में थेनिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और वजन संतुलित बना रहता है। यह लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।