Gyanvapi Masjid Survey Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सोमवार सुबह से हो रही ASI सर्वेक्षण पर फिलहाल रोक लगा दी है। ज्ञानवापी मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 26 जुलाई शाम 5 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का कोई ASI सर्वेक्षण नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि 26 जुलाई तक हाई कोर्ट का आदेश लागू नहीं होगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद समिति को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है। मस्जिद समिति ने सुप्रीम कोर्ट से मस्जिद परिसर के ASI सर्वेक्षण पर जिला अदालत के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।
