Happy Baisakhi 2024: देशभर में बैसाखी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार फसल से जुड़ा हुआ है। सिख धर्म में इस पर्व का काफी महत्व है। इस साल यह त्योहार 13 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। इस दिन से रबी की पकी फसल की कटाई शुरू हो जाती है। बैसाखी को ‘वैसाखी’ या ‘बसोरा’ के नाम से भी जाना जाता है। बैसाखी पर्व में लोग अपने दोस्तों, करीबियों के साथ भांगड़ा करके खुशी मनाते हैं। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और गुरूद्वारे में जाकर पूजा करते हैं। कई जगहों पर इस दिन लंगर का आयोजन भी किया जाता है।
इसके साथ ही बैसाखी के पावन अवसर पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बैसाखी की शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। यहां से आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे को हैप्पी बैसाखी विश कर सकते हैं। आप सोशल मीडिया में अपना स्टेटस भी बना सकते हैं।
सुनहरी धूप बरसात के बाद, थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद।
उसी तरह हो मुबारक आपको बैसाखी की नई सुबह कल रात के बाद
तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्ते, तुस्सी रोन्ने ओ सानू रुआण वास्ते।
इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो, मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते, बैसाखी दा दिण है खुशियां मणान वास्ते।
चारों तरफ नई फसल की बहार है।
देखो आया बैसाखी का त्योहार है।।
वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा
हर घर में बनी रहे खुशहाली
बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं
बैसाखी आई, अपने साथ नई खुशियां लाई,
नाचो, गाओ और जश्न मनाओ, सभी को बैसाखी की लख-लख बधाई।
सुबह से लेकर शाम तक, वाहे गुरु जी की कृपा बनी रहे, ऐसे ही गुजरे सभी का हर एक दिन।
कभी ना हो किसी से कोई गिला-शिकवा,एक पल भी ना गुजरे खुशियों के बिना।
आने वाला साल आपके लिए सिर्फ सफलता और खुशियाँ लेकर आए। आपके दुःख कम हो जाएं और आपकी खुशियाँ बढ़ती चली जाएं। बैसाखी की शुभकामनाएं
इस बैसाखी पर आपको खुशी, समृद्धि और अनंत आशीर्वाद की शुभकामनाएं! आपका जीवन त्योहार की तरह ही रंगीन और आनंदमय हो। बैसाखी की शुभकामनाएं