Happy Krishna Janmashtami 2024: आज पधारेंगे बाल गोपाल, जन्मोत्सव पर इन संदेशों के जरिए दें हार्दिक शुभकामनाएं
Janmashtami Wishes 2024: देश भर में आज (26 अगस्त 2024) जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित जन्माष्टमी देश-विदेश में मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश को भेजकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:26 AM
Janmashtami Wishes 2024: श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बेहद ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के रूप की पूजा करते है और जमकर उत्सव भी मनाते है।
कान्हा नगरी मथुरा समेत देश-विदेश में आज (26 अगस्त 2024) धूमधआम से योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि वृंदावन में एक दिन बाद यानी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। यहां एक दिन बाद ही जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है। इस जन्मोत्सव को जन्माष्टमी या गोकुल अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। भक्ति गीत गाते हैं। श्री कृष्ण का वर्णन माता राधा के बिना अधूरा है। ऐसे में इस दिन श्री कृष्ण के साथ-साथ लोग माता राधा की भी पूजा करते है। इस दिन आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भी भेज सकते हैं।
भगवान कृष्ण के जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य तैयारियां की गई हैं। भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 26 अगस्त को 20 घंटे के लिए खुला रहेगा। जिससे भक्त निर्बाध दर्शन कर सकेंगे। मंदिर आमतौर पर 12 घंटे के लिए खुला रहता है।
इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें संदेश
1 - वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2 - गोद में यशोदा के, खेलें बाल गोपाल,
प्यारे मुख पर बसी है, सारी दुनिया की लालीमाल
गोपियों की मटकी फोड़ें, सबको खूब सताएं,
नटखट कन्हैया की मस्ती, सबके दिल में समाएं।
3 - श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवाय, एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे, नारायण वासुदेवा... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
4 - नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!