Harry Potter Book Series: 26 साल के रोहन जैन दिल्ली के मार्केटिंग प्रोफेशनल्स में से एक हैं। हाल ही में रोहन जैन ने अपनी लाइफ के सबसे जरूरी इंटरव्यूज में से एक IIM के इंटरव्यू में मिली सफलता का क्रेडिट हैरी पॉटर बुक सीरीज को दिया। रोहन जैन ने बताया कि कैसे जे के रॉलिंग उसकी लाइफ की इस जर्नी में एक सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मेटिव फॉर्स रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में पले बड़े रोहन जैन का कहना है कि हैरी पॉटर उनके बचपन का साथी रहा है। हैरी पॉटर मुझे ऐसी जर्नी पर ले जाता था जहां मैं सिर्फ ना पढ़ रहा था बल्कि मेरी कम्युनिकेशंस स्किल्स भी बेहतर हो रही थी। स्कूल में पढ़ाए जाने वाले पाठों से ज्यादा मेरे लिए ये किताबें स्किलफुल साबित हुईं।
