Health Tips: इन दिनों ठंड का मौसम चल रहा है। हरी सब्जियां सबसे ज्यादा मिलती हैं। इस मौसम में सब्जियां भी सस्ती हो जाती हैं। बहुत से लोग अपनी डाइट में ढेर सारी हरी सब्जियों को शामिल करते हैं। ये स्वादिष्ट जरूर होती हैं। लेकिन सेहत के लिए हानिकारक भी पहुंचा सकती है। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां हैं। जिन्हें खाने से पहले सावधान रहने की जरूरत है। कहा जाता है कि पत्ता गोभी में कीड़े (टेपवर्म) मौजूद रहते हैं। इन्हें फीताकृमि भी कहा जाता है। इसके अंडे धोने या गर्म करने से भी नष्ट नहीं होते हैं। इसके अंडे शरीर में पहुंचकर कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं।
