Credit Cards

Health Tips: फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी रहेंगे हेल्दी और फिट

Health Tips: फलों में विटामिन, फाइबर और मिनरल्स बड़ी मात्रा में पाया जाता है। पल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। फलों का खाने का सही तरीका और सही समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कई बार लोग फल खाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिससे उन्हें ये फल फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं

अपडेटेड Dec 11, 2022 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
फल खाते समय गलतियां करने से फायदे नहीं मिलते हैं

Health Tips: फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। जिसमें विटामिन, फाइबर और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। ये आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। हर फल में मुख्य रूप में विशेष पौष्टिक तत्व होते हैं। इतना ही नहीं, फल खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। फल हमारे डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फल खाते समय किसी भी तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए। कुछ बातें हम बता रहे हैं, इनका ध्यान रखना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि फल फायदे के बजाय नुकसान करने लगें।

हेल्दी लाइफस्टाइल को मेनटेन रखने में फल काफी मदद करते है। फलों को आप या तो कच्चा खा सकते हैं या फिर इनका जूस निकालकर पी सकते हैं। फल ना सिर्फ नेचुरल फूड होते हैं, बल्कि ये सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भी भरे होते हैं।

फल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान


फलों का न करें मिक्स

फल खाने से हमें जल्दी भूख नहीं लगती हैं। पेट भी भरा रहता है। सुबह के नाश्ते में रोजाना फल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। फलों को जब अन्य चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं तो शरीर में कई तरह के विषाक्त पदार्थों बनने लगते हैं। जिससे पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। कभी भी मीठे फलों को खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। इसके बजाय, मीठे फलों को मीठे फल के साथ और खट्टे फलों को खट्टे फल के साथ ही खाना चाहिए। खट्टे-मीठे फलों को अगर आप एक साथ खाते है तो इसका असर पाचन शक्ति पर पड़ता है।

Health Tips: फ्रिज में रखते हैं ये सामान, सेहत के लिए है जहर, आज ही फेंक दे

किस समय खाएं फल

वैज्ञानिक रूप से फल खाने का कोई सही समय नहीं होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को ब्रेकफास्ट के बाद या शाम को स्नैक्स या वर्कआउट करने के बाद फल का सेवन करना चाहिए। इसमें पौषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। हमेशा फल को अच्छे से चबाकर करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

फल खाने के बाद तुरंत नहीं पिएं पानी

फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। तरबूज, खरबूज, खीरा, संतरा, जैसे फल खाने के बाद तो बिल्कुल भी पानी नहीं पीना चाहिए। इन फलों में पानी की मात्रा पहले ही होती है। हेल्थ एक्पर्ट्स का मानना है कि ज्यादा पानी वाले फल खाने के बाद पानी पीने से डायरिया या हैजा तक की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

फलों के छिलके बेहद फायदेमंद

बहुत से ऐसे फल होते हैं, जिनके छिलके में सेहत का खजाना छिपा होता है। जैसे सेब के छिलके में कई जरूरी विटामिन A, विटामिन C और फाइबर पाया जाता है। लिहाजा सेब का छिलका निकालकर कभी नहीं खाना चाहिए। एस स्टडी में कहा गया है कि सेब का छिलका खाने से मोटापा कैंसर जैसी बीमारियों को कम किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।