Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर छाती में तेज दर्द के साथ ही दबाव महसूस होता है। कई बार गैस या अपच होने पर भी छाती में दर्द हो सकता है। ऐसे में ये समझने की जरूरत है कि सीने में दर्द हमेशा हार्ट अटैक (Heart Attack) का संकेत नहीं होता है। गैस या एसिडिटी (Acidity) होने पर भी दर्द और बेचैनी की स्थिति पैदा हो जाती है। गैस से होने वाले छाती में दर्द (Chest Pain) से यूं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन उस अंतर को समझना बेहद जरूरी है। एसिटिडी होने पर किस तरह दर्द महसूस होता है और हार्ट अटैक की स्थिति कैसी होती है? ताकि समय रहते आप हार्ट अटैक के लक्षण को समझ सकें।
वैसे भी कोरोना महामारी के बाद से हार्ट के मामले काफी बढ़ गए हैं। कम उम्र में ही हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में मौत भी हो रही है। दिल की बीमारियां होने का कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान माना जाता है। हालांकि अब हार्ट अटैक के मामले में लोग जागरूक हो रहे हैं और समय-समय पर चेक अप कराते रहते हैं।
इसके लिए ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रोल की जांच कराते हैं। अगर इसमें बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल ज्यादा है तो ये हार्ट की बीमारी का संकेत होता है। इसमें हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। वहीं अगर कोलेस्ट्रोल का लेवल नॉर्मल होता है तो माना जाता है कि दिल की बीमारी नहीं है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसल्स में जमने से ब्लड सर्कुलेशन को रोककर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए ज़रूरी है कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाई जाए। सेम, मटर, दाल, फल और दूसरे होल ग्रेंस सॉल्यूबल फाइबर के अच्छे सोर्स हैं। इन्हें खाने से प्रोबायोटिक गट बैक्टीरिया को पोषण देता है। जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है।
गैस के दर्द और हार्ट अटैक में अंतर
गैस के दर्द में सीने में दर्द और जलन अधिक होती है। हार्ट अटैक में सीने के बाईं ओर तेज दर्द महसूस होता है। गैस की दिक्कत खाली पेट या अधिक खाने की वजह से हो सकती है। वहीं हार्ट में प्रॉब्लम कार्टरेज में ब्लॉकेज की वजह से हो सकती है। गैस अधिक स्मोकिंग, चाय या कॉफी का अधिक सेवन की वजह से होती है। हार्ट अटैक हाई ब्लड प्रेशर, ओवर वेट और डायबिटीज के कारण ट्रिगर कर सकता है।
पेट में दर्द होना, पेट का फूलना, सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, सीने में दर्द होना शामिल हैं।
भारीपन या दर्द महसूस होना, सीने के बाईं ओर तेज दर्द, दोनों बाहों और गर्दन में दर्द, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस होते हैं।