Heatwave Alert: मुंबई-ठाणे में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, आंधी-तूफान की आशंका

Heatwave Alert Today: मुंबईकरों को भीषण गर्मी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज (15 मई) मुंबई और ठाणे में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। वहीं गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 4:55 PM
Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री से ज्यादा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: मुंबई में इन दिनों मौमस का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। धूल भरी आंधी और बारिश से मुंबईकर बेहाल नजर आ रहे है। वहीं भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग Indian Meteorological Department's – IMD) 16 मई को त्तर पश्चिम और 18 मई को पूर्वी भारत में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। इस बीच 20 मई को भारत के दक्षिण प्रायद्वीप में हल्की बारिश, तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस बार मानसून 19 मई को अंडमान और निकोबार पहुंच सकता है। पहले हर साल 22 मई तक मानसून की एंट्री अंडमान और निकोबार में होती थी। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण मानसून के 19 मई 2024 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे आगे बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी के आसार


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और विदर्भ के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत और गुजरात में भी इसी तरह के हालात देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अन्य जगहों पर तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। गुजरात क्षेत्र, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 15 से 19 मई तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में लू चलने के आसार

15 से 19 मई तक पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

15 से 19 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।

Weather Updates: इन तीन राज्यों में आंधी-बारिश और ओला गिरने का अलर्ट जारी, दिल्ली में बारिश के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।