Weather Updates: इन तीन राज्यों में आंधी-बारिश और ओला गिरने का अलर्ट जारी, दिल्ली में बारिश के आसार

Weather Today: उत्तर भारत में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। इसकी वजह ये है कि पिछले कई दिनों से लू का प्रकोप बंद हो दया है। देश के कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज (12 मई) पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सो में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है

अपडेटेड May 12, 2024 पर 8:57 AM
Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

गर्मी के प्रचंड प्रकोप से बेहाल हो चुके लोगों को मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department's- IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, और राजस्थान में आज (12 मई 2024) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओला गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखण्ड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इससे पहले मौसम विभाग ने 11 मई को कहा था कि 12 मई तक उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 13 मई तक पूर्वी भारत में और मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 मई तक बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई थी।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ज गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में 13 मई तक बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान कुछ कम होगा। वहीं अगले हफ्ते के मध्य से तेज गर्मी पड़ सकती है। तापमान एक बार फिर 41 से 42 डिग्री के स्तर पर पहुंच जाएगा। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा और यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Updates: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में तापमान में गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।