रविवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम के एक कंवेंशन सेंटर में बड़ा धमाका हुआ। जिसमें कि अभी तक लगभग 30 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल में हुए इस ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी केंद्रीय एजेंसियों के साथ कॉन्टैक्ट में हैं। इसके अलावा दिल्ली में जितनी भी चर्च हैं उन सभी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एर्नाकुलम के कलामस्सेरी के कंवेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है। दिल्ली में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
