हाई ब्लड प्रेशर को रोकेगी यह एक्सरसाइज, टेंशन से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे

आमतौर पर जब लोग हैंड-हेल्ड डिवाइस से सांस लेते हैं, तो इससे परेशानी होती है। लिहाजा उस व्यक्ति को सांस लेना कठिन हो जाता है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 10:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज (breathing exercises) से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर एक गंभीर बिमारी बनकर उभर रही है। दिन प्रति दिन यह बीमारी विकराल रुप ले रही है। इस बीमारी की चपेट में न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी आ रहे हैं। कुछ समय पहले यह समस्या उम्र बढ़ने पर होती थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ यह बीमारी हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है। है। ब्लड प्रेशर की बीमारी में लोग अक्सर दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग और व्यायाम के जरिए भी इस बीमारी को रोका जा सकता है।

हाल ही में एक स्टडी से पता चला है कि रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज (breathing exercises) से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। नेशनल पब्लिक रेडियो (National Public Radio -NPR) में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायफ्राम (diaphragm) और अन्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बदौलत हाई ब्लड प्रेशन को कम किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज से ह्रदय को आराम मिलता है।

कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी (University of Colorado Boulder) के फिजियोलॉजिस्ट डैनियल क्रेगहेड (Daniel Craighead) का कहना है कि हम कुछ मांसपेशियों का उपयोग atrophy में सांस लेने के लिए करते हैं। वैसे ही हमारी बाकी मांसपेशियां हमारी उम्र बढ़ने के साथ सांस लेने में हमारी मदद करती हैं। इसके लिए उन्होंने PowerBreathe नामक एक रेजिस्टेंस ब्रीथिंग ट्रेनिंग डिवाइस का उपयोग किया। इस पर क्रेगहेड और उनके सहयोगियों ने यह परीक्षण करने का निर्णय लिया कि ऐसी स्थिति में तब क्या होता 18 से 82 वर्ष की आयु के स्वस्थ लोग कसरत करते समय सांस लेने वाली मांसपेशियों का उपयोग करते हैं। इसमें पता चला कि जब लोग हैंड-हेल्ड डिवाइस से सांस लेते हैं, तो यह दिक्कत करता है। इससे उस व्यक्ति को सांस लेना कठिन हो जाता है।

मंकीपॉक्स से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए क्या करें और क्या न करें


डिवाइस से हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में मिली मदद

इस स्टडी में आगे कहा गया है कि हमें पता चला कि 6 हफ्ते में हर दिन 30 सांस लेने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में करीब 9 मिमी पारा कम हुआ है। आप स डिवाइस का इस्तेमाल दोड़ने या साइकिल चलाने यहां तक कि पैदल चलने में भी कर सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि इस डिवाइस को घर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कम समय में निकले बेहतर नतीजे

क्रेगहेड ने आगे कहा है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल करने में बेहद कम समय में शानदार नतीजे सामने आए हैं। इससे मांसपेशियों की अच्छी कसरत हो जाती है। उनके इस रिसर्च को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health) ने फंड मुहैया कराया है। IMST (Inspiratory Muscle Strength Training) की रिसर्च में भी कहा गया है कि यह डिवाइस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।