Get App

High Cholesterol: इन फलों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को करें बॉय बॉय, दिल रहेगा हेल्दी

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से अगर आप जूझ रहे हैं तो इस कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। यह गंदा कोलेस्ट्रॉल खून में जम जाता है। जिसे शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। आप डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 12, 2023 पर 1:23 PM
High Cholesterol: इन फलों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को करें बॉय बॉय, दिल रहेगा हेल्दी
खट्टे फलों का अधिक सेवन करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करते हैं

High Cholesterol: इन दिनों आपने महसूस किया होगा कि अचानक से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। आज कल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती लाइफ स्टाइल से लोग अपनी सेहत पर ध्यान बहुत कम दे पाते हैं। इन दिनों बहुत से लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। सबसे पहले तो यह समझने की जरूरत है कि कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल आपके खून में पाया जाने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है। हमारी बॉडी को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो दिल के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

हमारे शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dL से कम होना चाहिए। इससे ज्यादा हो जाए, तो कंडीशन गंभीर हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर में खून ले जाने वाली धमनियों में रूकावट पैदा होने लगती है। जिसकी वजह से खून और ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरह से शरीर में नहीं हो पाता है। धीरे धीरे जब हार्ट पर दवाब बनता है और हम उसे इग्नोर करने लगते है। यही एक दिन हार्ट अटैक का कारण बनता है।

कैसे करें कंट्रोल?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी और हेल्दी डाइट का सबसे बड़ा रोल है। कम फैट, कम कैलोरी, हाई फाइबर और पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करके गंदे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम किया जा सकता है। यह सभी गुण खट्टे फलों में पाए जाते हैं। खट्टे फल खून में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का बेहतर उपाय है। इनमें फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पेक्टिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। आप इन फलों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें