Holi 2023: होली की खुमारी अभी बहुत लोगों में छाई होगी। दोस्तों के साथ महफिल सजाने में कई व्यंजनों को लुत्फ उठाया जाता है। तेल-मसाले वाली चीजों को खाने में कोई कंट्रोल नहीं रहता है। कभी दही से बनी चीजें खाएं तो कभी दूध मावा की चीजें खा लिया। ऐसे में बहुत से लोगों को पेट में गड़बड़ी होने की शिकायत आने लगती है। अगर आप भी होली के बाद कुछ ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिन्हें घर बैठे करने से आपको राहत मिल सकती है। ये कुछ उपचार हैं, जिनसे फौरन आराम मिल सकता है।
केला पचने में आसान होता है। यह ऊर्जा का भंडार भी होता है। यही कारण है कि धावकों का, खासकर मैराथन रनर्स को केला खाने की सलाह दी जाती है। केला पचने में आसान है। लिहाजा यह पेट के लिए हल्का होता है। साथ ही केले में पेक्टिन नामक कंपाउंड होता है जो पेट और पाचन को दुरुस्त करता है।
गैस और बदहजमी दूर करने के लिए अजवाइन को पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें फिर इसे छानकर पी लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
ज्यादा उल्टा सीधा तेल मसाला खाने से कई बार पेट में इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में आप दही काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। अगर आपका पेट खराब हो गया है तो दिन में दो से तीन बार ठंडे दही का सेवन करना चाहिए।
पुदीना एक बेहद हेल्दी हर्ब है। सदियों से इसका इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्या से निपटने में किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मदद मिलती है।
ज्यादा से ज्यादा पिएं पानी
पेट खराब होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। फलों का जूस और सब्जियों का रस भी ले सकते हैं। आप चाहें तो नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी ले सकते हैं। गाजर का जूस भी ऐसे समय में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर आप बार-बार हो रहे मोशन से परेशान हो चुके हैं तो केले का इस्तेमाल आपको राहत देगा। इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।