Holi 2024: शरीर और कपड़ों पर लग जाए रंग, नहीं हों परेशान, ऐसे करें साफ

Holi 2024: देश भर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे के ऊपर रंग, गुलाल उड़ा रहे हैं। होली का यह मजा आपको अगले दिन सजा बन सकती है। ऐसा तब होत है, जब आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग जाए। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। रंग छुड़ाने के लिए हम कुछ देसी उपाय बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 25, 2024 पर 6:32 AM
Story continues below Advertisement
Holi 2024: होली पर कपड़े के ऊपर रंगों का दाग लग जाए तो इसे इन तरीकों से आसानी से निकाल सकते हैं।

Holi 2024: आज रंगों का त्योहार होली है। जिसमें लोग अपने दोस्तों, करीबियों और आस पड़ोस के लोगों के चेहरे गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। होली की शुभकामनाएं देते हैं और मुंह मीठा करते हैं। होली में बड़े भी बच्चे बन जाते हैं, जब रंगों से रंगे चेहरे के साथ नजर आते हैं। इको फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों के साथ ही बाजार में केमिकल युक्त रंग भी मौजूद हैं। बहुत से लोग होली के मौके पर ऐसे रंगों का उपयोग करते हैं। जिसे छुड़ाने में मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं कई बार यह रंग कपड़ों में भी लग जाता है। कभी-कभी नए कपड़ों में रंग से लोग परेशान हो जाते हैं।

कपड़ों से रंगों को छुड़ाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन हम आपको कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिससे कपड़ों में लगे रंग के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है और कपड़े नए जैसे दिखेंगे। इन रंगों को छुड़ाने में आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना पड़ेगा।

नींबू का रस


अगर आपके नए कपड़ों पर रंग लग जाता है तो आप उसे तुरंत नींबू के रस में भि‍गो दें। इसके लिए आपको करना इतना है कि करीब आधा कप नींबू का जूस कपड़ों पर लगाकर रख दें। फिर उसे कुछ देर बाद साबुन से साफ कर लें। ऐसा करने से आपके कपड़े का सारा रंग निकल जाएगा।

व्हाइट विनेगर से साफ करें कपड़े

कपड़े से गुलाल और रंग के दाग हटाने के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विनेगर से कपड़ा साफ करने के लिए पहले अच्छे से धो लें। कपड़े को धोने के बाद एक जग पानी में विनेगर के साथ भिगोएं। विनेगर वाले पानी में कपड़े को थोड़ी देर रहने दें। अब इस कपड़े को रगड़कर साफ करें।

बेकिंग सोडा

दाग -धब्बों को आसानी से छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा असरदार तरीका हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर रंग लगे कपड़े को डालकर एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से कपड़े को निकालकर साबुन से रगड़कर साफ कर लें।

इन बातों का रखे ध्यान

1 - होली के कपड़ों को धोने के लिए बहुत ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। जितना जल्दी हो सके कपड़े धो लेना चाहिए।

2 - कपड़ों को एकसाथ मिलाकर धोने के बजाय अलग-अलग धोएं। इससे कपड़ें को रंग के कड़ेपन के अनुसार साफ किया जा सकेगा। इससे मुलायम कपड़े खराब नहीं होंगे।

3 - केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कपड़े को अच्छी तरह पानी से खंगालें जिससे केमिकल का असर कपड़ों से हट जाए।

4 - कपड़ों पर क्लोरिन ब्लीच के इस्तेमाल से बचें क्योंकि इससे कपड़ों का रंग हल्का पड़ सकता है।

5 - हल्के गर्म पानी से कपड़े बेहतर तरीके से साफ हो जाएंगे। ऐसे में कोशिश करें कि आप बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें।

Happy Holi 2024: अपने दोस्तों परिवार के लोगों को भेजे शुभकामनाएं, होली विश करने के लिए होंगे बेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।