Holi Weather Updates: होली के दिन पड़ सकती है भीषण गर्मी, 40 डिग्री को पार करेगा तापमान, जानिए मौसम का हाल

Holi Weather Updates: होली के मौसम में आमतौर पर भीषण गर्मी नहीं पड़ती है। ठंड की विदाई के बाद होली का त्योहार आता है। लेकिन इस बार होली के दिन झुलसने वाली गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। होली के मौके पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है

अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 12:38 PM
Holi Weather Updates: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

Holi Weather Updates: होली का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। 24 मार्च को होलिका दहन है। इसके बाद 25 मार्च को होली खेली जाएगी। लेकिन इस बार की होली में हल्की ठंड और गर्मी का एहसास नहीं होगा। बल्कि भीषण गर्मी का सामाना करना पड़ सकता है। देश के कई राज्यों में होली के त्योहार वाले दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की आशंका जताई गई है। क्लाइमेट सेंट्रल ने होली से पहले बढ़ते तापमान पर यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, रंगों का त्योहार होली मार्च के अंत में मनाया जा रहा है।

रिपोर्ट में इस तरह की गर्मी की वजह क्लाइमेट चेंज को बताया जा रहा है। कुल मिलाकर इस बार रंगों का त्योहार चिलचिलाती गर्मी पड़ सकती है। रिसर्च करने वाली टीम ने आकलन करते हुए बताया कि हाल के दशकों में इस महीने के तापमान में बड़े बदलाव देखे गए हैं। जनवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड, इसके बाद फौरन गर्मी देखने को मिली है।

होली वाले दिन दिल्ली का कैसा रहेगा तापमान


मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। होलिका दहन के दिन, भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। होली वाले दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। 26 मार्च से 28 मार्च तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 21 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर रहेगा।

होली के दिन अन्य राज्यों का हाल

क्लाइमेट सेंट्रल की रिपोर्ट क मुताबिक, 1970 के दशक में सिर्फ कुछ ही राज्यों पर होली के दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था। अब महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश मसेत 9 राज्य इस दायरे में आ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का बिलासपुर सबसे अधिक तेजी से गर्म हो रहा है। यहां पर होली पर तापमान के 40 डिग्री से उपर रहने आशंका जताई गई है। बिलासपुर के बाद इंदौर, भोपाल और मदुरै भी काफी तेजी से गर्म हो रहे हैं।

Weather Report: अप्रैल-मई में देखने को मिल सकता है भीषण गर्मी और लू का कहर, स्काईमेट ने जताई आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।