पश्चिम बंगाल में भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में सफर करते घोड़े की तस्वीर वायरल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के सियालदाह-डायमंड हार्बर डाउन लोकल ट्रेन की है लेकिन रेलवे ने अभी ये नहीं बताया है कि ये फोटो कब की है

अपडेटेड Apr 08, 2022 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
रेलवे से लोग सवाल कर रहे हैं कि घोड़े को ट्रेन में घुसने की परमीशन कैसे मिल गई

Horse in Local Train: पश्चिम बंगाल में भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में खड़े घोड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर देखकर न सिर्फ आम लोग बल्कि भारतीय रेलवे (Indian railways) के भी होश उड़ गए हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेलवे ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वायरल तस्वीर कब की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के सियालदाह-डायमंड हार्बर डाउन लोकल ट्रेन की है। वायरल फोटो में लोकल ट्रेन में बाकी यीत्रियों के साथ घोड़ा भी सफर करता हुआ नजर आ रहा है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरा पड़ा है और लोगों के बीच एक विशाल घोड़ा भी खड़ा हुआ दिख रहा है। इन तस्वीरों के वायरल होने पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर घोड़ा रेलवे स्टेशन के अंदर कैसे पहुंच गया।


घोड़े को कैसे मिली परमिशन?

घोड़े को ट्रेन के अंदर जाने की परमीशन कैसे मिल गई? कई यूजर्स ये भी पूछ रहे हैं कि क्या घोड़े का टिकट लिया गया था? वहीं, कई लोग रेलवे से मामले में संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यात्रियों ने विशाल घोड़े के साथ ट्रेन में चढ़ने वाले व्यक्ति पर आपत्ति जताई, लेकिन उसने सभी को नजरअंदाज कर दिया।

रेस में हिस्सा लेने गया था घोड़ा

ऐसा माना जा रहा है कि घोड़े ने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में आयोजित एक दौड़ में हिस्सा लिया था। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी फोटो मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वास्तव में ऐसा कुछ हुआ है या नहीं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग तस्वीर शेयर कर अपने-अपने अंदाज में मजे ले रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।