सेना के जवानों को ऐसे आती है 2 मिनट में नींद, आप भी अपनाएं ये ट्रिक

Military sleep method: बहुत से लोग चाहते हैं कि उन्हें बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। बहुत से लोग हैं जो थके होने के बाद भी फौरन नहीं सो पाते हैं। काफी देर तक करवटें बदलते रहते हैं। नींद की कमी से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यूएएस आर्मी की एक खास तकनीक काम आ सकती है

Military sleep method: बिस्तर पर लेटने के बावजूद लोग नींद के लिए तरसते रहते हैं। कभी कमरे की दीवारों की ताकते हैं तो कभी छत की ओर निहारते हैं। इसके बाद भी नींद नहीं आती है तो लोग फोन उठा लेते हैं। कई लोग तो पूरी रात इंस्टाग्राम रील्स देखते हुए बिता देते हैं। फिर सुबह कॉलेज या ऑफिस जाने में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए एक सरल उपाय लेकर आए हैं। हम एक ऐसी तकनीक बता रहे हैं। जिसमें सेना के जवान सिर्फ 2 मिनट में सो जाते हैं। आपको भी फौरन नींद आ जाएगी।

अमेरिकन स्लील एसोसिएशन के मुताबिक, पूरी दुनिया में ज्यादातर लोगों में शॉर्ट टर्म इनसोम्निया और क्रोनिक इनसोम्निया के लक्षण देखे जाते हैं। 440,000 लोगों पर हुई एक स्टडी के मुताबिक करीब 35 फीसदी लोग रात में 7 घंटे से भी कम सोते हैं। इसका मतलब है कि नींद की कमी की वजह से लाखों लोगों को मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

फौरन सोने के लिए US आर्मी की खास ट्रिक


दरअसल, साल 1981 में एक किताब आई थी। इसका नाम था रिलैक्स एंड विन: चैम्पियनशिप परफॉर्मेंस। इस किताब के लेखक लौयड बड विंटर थे। उनका मकसद था प्लेयर्स के प्रदर्शन को फील्ड पर बेहतर बनाना और शांत होने के तरीके समझाना है। इसके जरिए 2 मिनट के भीतर नींद आ जाती। अमेरिकी मिलिट्री के जवान 2 मिनट में सोने के लिए यही तकनीक अपनाते हैं। सैनिकों को सोने के लिए वक्त भी कम ही मिल पाता है। लिहाजा उन्हें किसी भी हालात में अपनी नींद पूरी करनी होती है। इस ट्रिक से आप भी अपनी नींद पूरी कर सकते हैं।

अंजीर खाना महिलाओं के लिए है फायदेमंद, जानिए कैसे करें सेवन

इस ट्रिक को जरूर अपनाएं

सबसे पहले बिस्तर पर लेटकर फेस की मांसपेशियों को रिलैक्स करने की कोशिश करें। आंखों, जबड़े और जीभ को ढीला छोड़ दें। इसके बाद अपने हाथों को साइड में कर दें। कंधों को भी हल्का छोड़ दें। ताकि आपकी बॉडी का सारा तनाव खत्म हो जाए। अब जब आप सांस छोड़ें तो हाथों-पैरों और सीने को भी ढीला रखने की कोशिश करें। जब आपको यह महसूस होने लगे कि बॉडी अब रिलैक्स होने लगी है तो 10 सेकंड तक ऐसी चीजों के बारे में सोचें, जिससे आपका दिल शांत होता हो। इसके कुछ ही सेकंड बाद आपको नींद आने लगेगी।

इस ट्रिक को लागू करने में लग सकता है समय

शुरुआत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि ये तकनीक आप पर काम नहीं कर रही है। अगर एक हफ्ते तक लगातार कर लिया तो फिर आपके लिए यह काफी आसाना हो जाएगा। आप खुद को इतना थका हुआ महसूस करेंगे कि आपको बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाएगी। अगले दिन आप बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।