Military sleep method: बिस्तर पर लेटने के बावजूद लोग नींद के लिए तरसते रहते हैं। कभी कमरे की दीवारों की ताकते हैं तो कभी छत की ओर निहारते हैं। इसके बाद भी नींद नहीं आती है तो लोग फोन उठा लेते हैं। कई लोग तो पूरी रात इंस्टाग्राम रील्स देखते हुए बिता देते हैं। फिर सुबह कॉलेज या ऑफिस जाने में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए एक सरल उपाय लेकर आए हैं। हम एक ऐसी तकनीक बता रहे हैं। जिसमें सेना के जवान सिर्फ 2 मिनट में सो जाते हैं। आपको भी फौरन नींद आ जाएगी।
