Get App

चीनी कंपनी ने पार्टी में खड़ा किया नोटों का पहाड़, फिर कर्मचारियों को बांट दिया 72 करोड़ का बोनस

नोटों का यह पहाड़ दो मीटर ऊंचा था। यह पार्टी मध्य चीन में स्थित क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine द्वारा आयोजित की गई थी। चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद इस कंपनी को 2022 में तगड़ा मुनाफा हुआ है। कंपनी ने इसे सेलिब्रेट करते हुए अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में बोनस बांटे हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 6:34 PM
चीनी कंपनी ने पार्टी में खड़ा किया नोटों का पहाड़, फिर कर्मचारियों को बांट दिया 72 करोड़ का बोनस
चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में करोड़ो रुपये का बोनस दिया है।

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में करोड़ो रुपये का बोनस दिया है। कंपनी ने एक पार्टी में पहले तो 72 करोड़ रुपये (60 मिलियन युआन ) के नोटों का एक पहाड़ बनाया और फिर इसे कर्मचारियों को बोनस के रूप में बांट दिया। नोटों का यह पहाड़ दो मीटर ऊंचा था। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पार्टी मध्य चीन में स्थित क्रेन बनाने वाली कंपनी Henan Mine द्वारा आयोजित की गई थी। चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद इस कंपनी को 2022 में तगड़ा मुनाफा हुआ है। कंपनी ने इसे सेलिब्रेट करते हुए अपने कर्मचारियों को अनोखे अंदाज में बोनस बांटे हैं।

40 सेल्स मैनेजर्स को बांटे गए 72 करोड़ रुपये के बोनस

इस महीने कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन किया, जहां कुल 72 करोड़ रुपये का बोनस 40 सेल्स मैनेजर्स को बांटा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में से प्रत्येक को लगभग 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, 30 अन्य कर्मचारियों को कम से कम 1.20 करोड़ रुपये दिए गए। कंपनी के कर्मचारियों ने कैश-काउंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जहां उन्होंने 100-युआन के नोट जीत लिए।

कंपनी का बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें