Video: लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में घायल बच्चे को देख रोने लगीं IAS अधिकारी, वीडियो देख यूजर्स बोले- हर कोई रोशन जैकब क्यों नहीं होता

अधिकारी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जमीन पर बदलाव लाने के लिए हमें ऐसे और अधिक संवेदनशील अधिकारियों की जरूरत है

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IAS अधिकारी एक घायल बच्चे को देख रो पड़ीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और निजी बस के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई तथा 41 अन्य घायल हो गए। राज्य की राजधानी लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे घायलों में से एक छोटे बच्चे की हालत ने आईएएस अधिकारी रोशन जैकब (Lucknow Divisional Commissioner Roshan Jacob) को झकझोर कर रख दिया।

दरअसल, संभागीय आयुक्त (लखनऊ) रोशन जैकब, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बचाव अभियान के बाद अस्पताल का दौरा किया और घायलों से बात की। अधिकारियों ने घायलों को सहायता का आश्वासन देते हुए उनका उचित इलाज सुनिश्चित किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, IAS अधिकारी जैकब अस्पताल में घायल यात्रियों में से एक बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियों में उनकी आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को उस बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।


ये भी पढ़ें- World Heart Day: सिंगर केके से लेकर राजू श्रीवास्तव तक... भारतीय लगातार हो रहे हार्ट अटैक के शिकार, 'साइलेंट किलर' से बचना है तो छोड़ दें ये बुरी आदतें

रोशन जैकब घायल बच्चे की गंभीर हालत देखकर वहीं बेड पर ही फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने रोते-रोते ही वहां मौजूद जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि IAS अधिकारी जैकब खुद एक बेटी की मां हैं, तभी उनके आंसुओं में एक मां का दर्द छुपाए न छुपा।

अधिकारियों से बातचीत के दौरान रोशन जैकब को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि अभी तक किसी ने मरीज की जांच क्यों नहीं की गई? एक व्यक्ति द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद रोशन जैकब फिर भी पूछती हैं कि अभी-अभी मरीज की जांच की है।

इस दौरान IAS अधिकारी पूछती हैं, "इसको कुछ जरूरी है ना...ये हिल नहीं पा रहा है... कुछ फ्रैक्चर हो गया है क्या...।'' वह अधिकारियों से यह भी पूछती है कि क्या मरीज को रेफर करने के बजाय वहां डॉक्टर को बुलाया जा सकता है, क्योंकि परिवार खर्च वहन नहीं कर सकता। डॉ रोशन जैकब यूपी कैडर के 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

अधिकारी का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जमीन पर बदलाव लाने के लिए हमें ऐसे और अधिक संवेदनशील प्रशासकों और अधिकारियों की जरूरत है। काबिल ए तारीफ। आपको सलाम। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर अधिकारी रोशन जैकब क्यों नहीं होता?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।