iD डोसा मेकर को 12 साल के लड़के ने भेजा कमाल का आइडिया, वीडियो देख आप भी करेंगे हुनर की तारीफ

iD एक बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है जो इडली और डोसा बैटर सप्लाई करने में भारतीय मार्केट की टॉप लीडर है। हाल ही में कंपनी ने अपने वड़ा बैटर का अपग्रेड हुआ वर्जन लॉन्च किया। इस बैटर के टेस्ट को साउथ इंडिया के हिसाब से मोल्ड किया गया और साथ ही इसके पैकेट भी रियूजेबल बनाया गया। हाल ही में एक बच्चे ने कंपनी से डोनट बैटर बनाने की रिक्वेस्ट की। इसके साथ ही एक खास मॉडल भी पिच किया।

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
इस प्लांट की शुरुआत 80,000 स्क्वायर फीट में 40 करोड़ की इनवेस्टमेंट के साथ हुई थी।

iD Fresh Food कंपनी अपने रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। वड़ा बैटर पैक के बाद जल्द ही ये कंपनी डोनट बैटर पैक बनाने जा रही है। कंपनी के को-फाउंडर मुस्तफा पीसी ने लोगों के बीच इस नए आइडिया के जल्द मार्केट में आने का ऐलान किया। 12 साल के लड़के ने एक बेहद ही इनोवेटिव आइडिया की वीडियो कंपनी को पेश की है। इस वीडियो में लड़के ने बताया कि डोनट बैटर कैसे तैयार किया जाए। मुस्तफा ने लड़के की वीडियो शेयर की है।

वीडियो में दिया लड़के ने आइडिया

वीडियो में लड़का हाथ से डायग्राम बनाकर डोनट बैटर तैयार करने की पूरी साइंटिफिक प्रोसेस बता रहा है। मुस्तफा ने ट्वीट में लिखा कि इस 12 साल के लड़के ने हमारा वड़ा बैटर पैक देखा और अपनी मां से पूछा कि iD  डोनट बैटर पैक क्यों नहीं बना सकती है? इसके बाद लड़के ने साइंटिफिक एक्सप्लेनेशन के साथ डोनट बैटर तैयार करने की पूरी विधि बता दी। हमें इस बच्चे ने बेहद प्रेरित किया और हम जल्द ही डोनट बैटर तैयार करने की कोशिश करेंगे। इन फ्यूचर एंत्रप्रेन्योर्स को सलाम।


इडली डोसा का बैटर करती है सप्लाई

iD एक बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है जो इडली और डोसा बैटर सप्लाई करने में भारतीय मार्केट की टॉप लीडर है। हाल ही में कंपनी ने अपने वड़ा बैटर का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया। इस बैटर के टेस्ट को साउथ इंडिया के हिसाब से मोल्ड किया गया और साथ ही इसके पैकेट को भी रियूजेबल बनाया गया। iD Fresh Food देशभर में खाने की खास वैरायटी बेच रहे हैं। इडली, डोसा बैटर के अलावा फिल्टर कॉफी डिकॉक्शन भी बेंगलुरु में 2021 में लॉन्च किए गए थे।

Monsoon Session: मणिपुर वीडियो पर संसद में भारी हंगामा, जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इस प्लांट को 2005 में किया था शुरू

ये प्लांट 80,000 स्क्वायर फीट में 40 करोड़ की इनवेस्टमेंट के साथ शुरू किया गया था। शुरुआत में यहां 2000 लोगों को काम पर रखा गया। 1.2 लाख किलो इडली और डोसा बैटर यहां रोज तैयार होता है। 3.5 लाख किलो परौता और 10,000 किलो वड़ा बैटर प्रतिदिन तैयार किया जाता है है। मुस्तफा पीसी ने अपने चार कजिन्स के साथ 2005 में 50 स्क्वायर फीट किचन में 50,000 की इनवेस्टमेंट से ये स्टार्ट अप शुरू किया था। वो रोजाना 100 पैकेट स्कूटर पर घूम-घूम कर बेचते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।