बाप रे! 123 साल बाद अगस्त की रातें रहीं सबसे ज्यादा गर्म, IMD ने सितंबर के लिए जारी किया अनुमान

Weather Forecast: देश भर में बारिश का मौसम चल रहा है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे कई राज्य बाढ़ का सामना कर चुके हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि अगस्त महीने की रातें पिछले 123 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने सितंबर महीने का भी अनुमान जारी कर दिया है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: सितंबर महीने में औसतन 167.9 मिमी बारिश होती है। लेकिन स बार समान्य से 109 फीसदी ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।

इन दिनों कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में अगर आप गर्मी का सामना कर रहे हैं तो अभी आने वाले समय में भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मानसून के आखिरी महीने सितंबर में देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं सामान्य से ज्यादा गर्मी भी पड़ेगी। यानी झमाझम बारिश के बीच उमस भरी गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त 2024 की रातें पिछले 123 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर सितंबर महीने मे 167.9 मिमी बारिश होती है। वहीं इस महीने इस बार 109 फीसदी से ज्यादा बारिश हो सकती है। वैसे भी जुलाई 2024 का महीना भी इस बार काफी गर्म रहा है। तापमान 17.16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

सितंबर में कैसा रहेगा मौसम का हाल


मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि अधिक बारिश के बावजूद देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय सामान्य से अधिक गर्मी रहेगी। नार्थ वेस्ट इंडिया के कुछ हिस्से, साउथ पेनिनसुलर इंडिया और ईस्ट सेंट्रल इंडिया के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में रात के समय भी अधिक गर्मी पड़ सकती है। सितंबर के पहले हफ्ते में सेंट्रल इंडिया, नॉर्थ पेनिनसुला और वेस्ट कोस्ट में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं दूसरे हफ्ते में वेस्ट कोस्ट में अधिक बारिश होगी। पहले हफ्ते में गुजरात और आंध्र प्रदेश में काफी अधिक बारिश होने के आसार हैं।

अगस्त महीने में रही बंपर गर्मी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने में दश का न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 23.68 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार अगस्त के महीने का औसतन न्यूनतम तापमान 24.29 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 0.61 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। साल 1901 से लेकर साल 2024 के बीच अगस्त महीने में यह सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। अगस्त महीने की रातें ही नहीं दिन भी गर्म रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के महीने में औसत तापमान सामान्य तौर पर 27.34 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 27.80 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल मिलाकर पूरे महीने का औसत तापमान भी सामान्य से 0.45 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

Weather Updates: गुजरात में भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।