Get App

Independence Day 2024: फेसबुक पर शेयर करें ये खास मैसेज, स्टेटस बनाकर ऐसे दें बधाई

15th August Wishes: स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए कुछ बेहतर कोट्स के साथ सोशल मीडिया में स्टेटस शेयर कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्टेटस दे रहे हैं, जिसके जरिए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का सम्मान करें। हमारे राष्ट्रीय नायकों के ये शक्तिशाली शब्द हमें 15 अगस्त के उत्सव में गर्व और देशभक्ति की प्रेरणा देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 6:45 AM
Independence Day 2024: फेसबुक पर शेयर करें ये खास मैसेज, स्टेटस बनाकर ऐसे दें बधाई
15th August Wishes: स्‍वतंत्रता दिवस का दिन स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्‍याग, देशप्रेम और बहादुरी को सलाम करने का दिन है।

15 अगस्‍त 1947 को भारत आजाद हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन देश अपना आजादी का जश्‍न मनाता है। ये आजादी हमें आसानी से नहीं मिली थी। इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के दिन-रात के संघर्ष, बलिदान और अथक प्रयास हैं। देश में खून की नदियां बहाई गईं। वीर सेनानियों ने कांटे ताज धारण किया। तब जाकर आजादी मिली है। ऐसे में स्‍वतंत्रता दिवस का दिन उन स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्‍याग, देशप्रेम और बहादुरी को सलाम करने का दिन है। इस साल 15 अगस्‍त को देश 78वां स्‍वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) मना रहा है। सोशल मीडिया में आप अपना स्टेटस बनाकर भी अपने दोस्तों को बधाई दे सकते हैं।

जब देश आजाद हुआ था तो पहली बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। 15 अगस्त का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को हर कोई उत्सव की तरह पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाता है। इस साल भारत अपनी आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है, जबकि 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) सेलिब्रेट कर रहा है।

सोशल मीडिया में स्टेटस के जरिए दें शुभकामनाएं

1 - दें सलामी इस तिरंगे को,जिससे तेरी शान है,

सब समाचार

+ और भी पढ़ें