Independence Day: तमिलनाडु में 15 अगस्त को रहेगा ड्राई डे, शराब की दुकानें रहेंगी बंद

TASMAC Shops Closed: देश में 15 अगस्त 2024 को आजादी को लेकर 78वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तमिलनाडु सरकार ने शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया है। राज्य में TASMAC की सभी दुकानें बंद रहेंगी

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
TASMAC Shops Closed: 15 अगस्त के मौके पर देश के कई राज्यों में ड्राई डे घोषित कर दिया जाता है।

हर साल 15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए 15 अगस्त को कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में 15 अगस्त को ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। इस दिन राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Tamil Nadu State Marketing Corporation Limited -TASMAC) की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यानी शराब बिक्री नहीं की जाएगी।

बता दें कि TASMAC तमिलनाडु सरकार के मालिकाना हक वाली एक कंपनी है। कंपनी के पास राज्य में एल्कोहल वाले पेय पदार्थों की होल सेल और रिटेल बिक्री का अधिकार मिला हुआ है। यह राज्य में भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) के कारोबार को भी कंट्रोल करती है।

राज्य में 15 अगस्त को शराब की दुकानें रहेंगी बंद 


तमिलनाडु में 4000 से ज्यादा शराब की दुकानें और बार हैं। तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा में बताया था कि 2023-24 के दौरान शराब की बिक्री से TASMAC को 45,855.67 करोड़ रुपये की कमाई हुई। जिसमें 35,081.39 करोड़ रुपये वैट और 10,774.28 करोड़ रुपये का उत्पाद शुल्क शामिल हैं। TASMAC के स्टोर तिरुवल्लुवर दिवस, गणतंत्र दिवस, महावीर जयंती, वडालूर रामलिंगर स्मृति दिवस, मई दिवस, स्वतंत्रता दिवस, पैगंबर का जन्मदिन, गांधी जयंती  में बंद रहते हैं। ऐसे में इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए 15 अगस्त को छुट्टी रहेगी। देश में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में तमिलनाडु सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सभी शराब की रिटेल और होलसेल दुकानें बंद रहेंगी।

शराब की दुकानें खुलने पर होगी कार्रवाई

कुल मिलाकर राज्य सरकार की ओर से 15 अगस्त के दिन शराब की दुकानें खोलने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं सरकार की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर इस दिन दुकान खोलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Independence Day: दिल्ली-NCR में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात, बॉर्डर पर चेकिंग, CCTV कैमरे से रखी जा रही है नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।