हर साल 15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत की आजादी का जश्न मनाने के लिए 15 अगस्त को कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में 15 अगस्त को ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। इस दिन राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Tamil Nadu State Marketing Corporation Limited -TASMAC) की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यानी शराब बिक्री नहीं की जाएगी।
