चीन की इस सबसे बड़ी योजना के जवाब में इंडिया ने बनाया यह प्लान, 50000 करोड़ रुपये करेगा खर्च

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में प्रस्तावित बांध में लगभग 10 अरब क्यूसेक मीटर (बीसीएम) पानी स्टोर किया जा सकता है। स्टोरेज के लिहाज से, इंदिरा सागर डैम 12.2 बीसीएम क्षमता के साथ भारत का सबसे बड़ा बांध है

अपडेटेड May 16, 2022 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

भारत ने चीन की महत्वाकांक्षी वाटर डायवर्जन स्कीम का जवाब देने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है। दरअसल, चीन अपने क्षेत्र में एक नदी पर इस योजना को लागू कर रहा है। इसका जवाब देने के लिए भारत ने अरुणाचल प्रदेश में यिंगकिओंग में ब्रह्मपुत्र नदी पर देश के दूसरे सबसे बड़े बांध के निर्माण की योजना बनाई है। चीन से आने वाली इस नदी को भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।

50 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

लाइवमिंट को दिए एक इंटरव्यू में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने कहा, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में प्रस्तावित बांध में लगभग 10 अरब क्यूसेक मीटर (बीसीएम) पानी स्टोर किया जा सकता है। स्टोरेज के लिहाज से, इंदिरा सागर डैम 12.2 बीसीएम क्षमता के साथ भारत का सबसे बड़ा बांध है।


प्रस्तावित बांध में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है और यह प्रस्तावित अपर सियांग मल्टी परपज स्टोरेज प्रोजेक्ट (Upper Siang multi-purpose storage project) का हिस्सा है, जो हाइड्रोपावर का भी उत्पादन करेगी।

Shark Tank शो के बाद 40 गुनी बढ़ी सेल, Ashneer Grover ने बताई इस शख्स की ‘सफलता की कहानी’

चीन के प्रोजेक्ट ने बढ़ाई भारत की चिंता

चीन की 14वीं पांच वर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बड़ा बांध बनाने का प्रस्ताव है। इस नदी को चीन में यारलुंग त्सांगपो के नाम से जाना जाता है। चीन के इस प्रोजेक्ट के सामरिक प्रभावों को देखते हुए भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं। जून, 2020 में हिमालयी सीमा पर सेनाओं के बीच टकराव के चलते भारत और चीन के संबंध बिगड़ गए हैं, जिसमें भारत के 20 जवानों की मौत हो गई थी।

बांध कैसे देगा भारत को ‘सुरक्षा’

गर्मी के मौसम में तिब्बत के पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में पानी आता है। चीन के पाना का रुख मोड़ने के लिए स्ट्रक्चर खड़ा करने की स्थिति में भारत की जल सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस बांध से पानी छोड़ने की योजना है। साथ ही ऊपरी इलाकों से चीन के पानी छोड़ने की स्थिति में, यह डैम पानी को स्टोर करके बाढ़ की स्थिति से बचाने में मददगार होगा।

रूस को बड़ा झटका, पड़ोसी देश फिनलैंड NATO में शामिल होने के लिए आवेदन करेगा

शेखावत ने कहा, “हमने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में एक बांध के निर्माण के साथ यिंगकिओंग में एक प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। यह संभवतः भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक होगा। हम पानी को रोकेंगे और गर्म सीजन में पानी रिलीज करेंगे, जब बारिश नहीं होती है।”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।