Get App

Indian Railways: क्या ट्रेन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है? यहां जानिए पूरी डिटेल

Indian Railways: ट्रेन चलाने वाले को लोको पायलट कहते हैं। इसे चलाने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट की भर्ती की जाती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जिस तरह से कार चलाने वालों को एक लाइसेंस की जरुरत होती है। क्या वैसे ही ट्रेन चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना पड़ता है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 04, 2024 पर 5:11 PM
Indian Railways: क्या ट्रेन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है? यहां जानिए पूरी डिटेल
Indian Railways: लोको पायलट को सबसे पहले मालगाड़ी चलाने की दी जाती है। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन चलाने को मिलती है।

Indian Railways: लंबे सफर के लिए आज लोग भारतीय रेलवे को पहली प्राथमिकता देते हैं। भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना करीब 3 करोड़ लोग यात्री सफर करते हैं। इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इस नेटवर्क को सफलता पूर्वक चलाने के लिए लाखों कर्मचारी काम करते हैं। इतने यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाना कोई छोटा काम नहीं हैं। इसके लिए बहुत अच्छी और सही प्लानिंग की जरूरत होती है। ऐसे में बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि क्या ट्रेन चलाने के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है?

दरअसल, ट्रेनों का संचालन इंडियन रेलवे की ओर से किया जाता है। ऐसे में जिसे ट्रेन चलाना है। उसकी अनुमति भी रेलवे की ओर से दी जाती है। ट्रेन के लिए आम लाइसेंस की तरह परमिशन नहीं मिलती है। बल्कि रेलवे कुछ लोगों को ही ट्रेन चलाने की अनुमति देता है। जो लोग ट्रेन चलाते हैं। लोको पायलट कहा जाता है।

क्या ट्रेन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की होती है जरूरत?

कार या बस चलाने के लिए लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करना पड़ता है। इस तरह हवाई जहाज उड़ाने के लिए पायलट बनना पड़ता है। इसके लिए फ्लाइंग लाइसेंस की जरूरत होती है। लेकिन ट्रेन चलाने के लिए किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट कहा जाता है। इसकी भर्ती रेलवे बोर्ड की ओर से की जाती है। इन लोगों को ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद मंडल यांत्रिक इंजीनियर या मंडल विद्युत इंजीनियर की ओर से एक टेस्‍ट लिया जाता है। इसमें सफल होने वाले लोगों को कंपेटेंसी सर्टिफिकेट (competency certificate) मिलता है। इस सार्टिफिकेट को हासिल करने के बाद ट्रेन चलाने का मौका मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें