Indian Railways: ...जब ट्रेन में बैठ जाएंगे, तब उसी में टिकट ले लेंगे... जांच अधिकारी भी हो गए भावुक

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के लिए वैलिड टिकट होना बेहद जरूरी है। अगर सफर के दौरान टिकट नहीं है तो ऐसी स्थिति में जुर्माना भरना पड़ता है। रेलवे की ओर से समय-समय टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक रेल यात्री ने ऐसा जवाब दिया कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए

अपडेटेड May 23, 2024 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: ललितपुर में बिना टिकट सफर कर रहे लोगों से 3 लाख रुपये वसूले गए।

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसलिए इससे जुड़े नियमों का हम सभी को पालन करना चाहिए। देश की ट्रेनें आम लोगों के लिए किसी लाइफ लाइन से कम नहीं हैं। लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इससे सस्ता और बेहतर विकल्प शायद ही कोई दूसरा हो। आप भी ट्रेन में सफर किए होंगे। ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार टिकट होने के बाद भी यात्री पकड़े जा सकते हैं। हाल ही में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से एक अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोग बिना टिकट के पकड़े गए।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्‍टेशन में RPF और GRP स्टाफ की ओर से संयुक्त रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गया। एक यात्री से टीटी ने जब टिकट मांगा तो उसने ऐसा जवाब दिया कि जांच करने वाले अधिकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि बाद में उसे जुर्माना भरना पड़ेगा।

जिस ट्रेन में बैठेंगे, उसी में टिकट ले लेंगे


ललितपुर में टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, धूम्रपान और गंदगी फैलाने वाले कुल 426 मामले पकड़े गए। इनसे रेलवे ने 3 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। इन्‍हीं में से एक यात्री से टीटी ने टिकट मांगा तो उसने कहा कि ट्रेन की यात्रा नहीं की है। TT ने जब फिर से टिकट पूछा तो यात्री ने कहा कि टिकट नहीं है। जिसे ट्रेन में बैठेंगे, उसी में टिकट लेंगे। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि किस ट्रेन में बैठना है। यात्री का यह जवाब सुनते ही जांच अधिकारी भी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि बाद में उससे जुर्माना वसूला गया।

अभी कुछ दिन पहले पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 1 मई से 15 मई 2024 तक ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ के तहत अभियान चलाया गया था। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने महिला कोच में यात्रा कर रहे पुरुषों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा बलों ने रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कुल 615 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया। इनमें सबसे ज्यादा 355 लोग दानापुर मंडल में, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 151, सोनपुर मंडल में 56 और समस्तीपुर मंडल में 53 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनसे जुर्माना भी वसूला गया।

Indian Railways: बड़े काम का है ट्रेन का टिकट, इन सुविधाओं की मिलती है गारंटी, फौरन उठाएं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।