Indian Railways: देश में कहीं भी आने-जाने का ट्रेन एक सुविधाजनक और किफायती जरिया है। रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते है। चाहे लंबी दूरी की यात्रा हो या कम दूरी की। इंडियन रेलवे भी यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए हमेशा कोई न कोई उपाय करती रहती है। हालांकि ट्रेन को लेकर सभी लोगों की एक शिकायत हमेशा रहती है। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को कई तरह की कठिनियों का सामना करना पड़ता है। एक यात्री के तौर पर रेलवे की ओर से कुछ अधिकार दिए गए हैं। जिनका हक के साथ फायदा उठाना चाहिए।
