देश में रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से देशभर में हजारों ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेनों में क्लास सिस्टम होता है। इन क्लास सिस्टम के आधार पर यात्रियों को सुविधाएं दी जाती हैं। ट्रेन में सफर करते समय फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी या थर्ड एसी जैसे कई क्लास का विकल्प मिलता है। एसी कोच में अच्छी सुविधाओं के साथ एसी की ठंडी हवा भी मिलती है। ऐसे में एसी क्लास में सफर करते समय क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर ट्रेनों में जो एसी लगे होते हैं? वह कितने टन का होता है?
