IndiGo की फ्लाइट 12 मिनट पहले हुई टेकऑफ, 6 यात्री छूट गए पीछे

IndiGo की बेंगलुरु से मंगलुरु रवाना होने वाली फ्लाइट तय समय से ही शुक्रवार को उड़ान भर गई। इससे फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे 6 यात्री स्टेशन पर ही छूट गए। सभी बौखलाए यात्रियों ने जमकर एयरलाइन की क्लास ली। जिसके बात उन्हें अगली फ्लाइट से रवाना किया गया हालांकि फ्लाइट ने अपनी गलती मानने से इनकार किया है।

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 12:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indigo के कस्टमर एक्सपीरिएंस विंग के एक एंप्लॉयी ने इन सभी इल्जामों से इनकार किया है।

IndiGo की फ्लाइट 6E 6162 में यात्रा करने वाले 6 यात्रियों को शुक्रवार को काफी तगड़ा झटका लगा। जब बेंगलुरु से मंगलुरु की उड़ान भरने वाली फ्लाइट 12 मिनट पहले ही टेकऑफ हो गई। कांपेगोड़ा एयरपोर्ट पर ही IndiGo ने अपने 6 यात्रियों को छोड़ दिया। फ्लाइट में यात्रा करने वाला एक ट्रेवलर एक सरकारी अधिकारी था। उसके मुताबिक फ्लाइट के उड़ान का समय दोपहर 2.55 था लेकिन फ्लाइट को 2.43 पर ही रवाना कर दिया गया।

समय से पहले किया रवाना, हुआ नुकसान

एयरपोर्ट पर ही छूट गए यात्रियों ने वहां पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया जिसके बाद उन्हें अगली फ्लाइट से 8.20 से मंगलुरु भेजा गया। ये फ्लाइट अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट थी। सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये फ्लाइट ऑपरेटर्स की जिम्मेदारी है कि वो एडवांस में ही यात्रियों को फ्लाइट की सही टाइमिंग्स के बारे में जानकारी दें। अगर वो एडवांस में या देरी से उड़ान भरने वाले हैं तो इसके बारे में भी बताएं। हम लोगों को एयरपोर्ट पर अगली फ्लाइट के लिए 6 घंटे और इंतजार करना पड़ा। हमने दिनभर में शेड्यूल की गई बहुत सी मीटिंग्स मिस कर दी और घर भी रात को 10 बजे के बाद पहुंचे।


DA Hike: महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर आया अपडेट, लग सकता है झटका, 4 नहीं सिर्फ इतना बढ़ेगा डीए

फ्लाइट ने अपनी गलती मानने से किया इनकार

वहीं Indigo के कस्टमर एक्सपीरिएंस विंग के एक एंप्लॉयी ने इन सभी इल्जामों से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक फ्लाइट निर्धारित समय पर ही टेकऑफ हुई थी ना कि समय से पहले। फ्लाइट को गेट से बाहर 2.43. पर निकाला गया था और 2.57 पर फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। हम जमीन से उड़ान भरने को डिपार्चर टाइम में शामिल करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।