द कपिल शर्मा शो में हाल ही में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति नजर आईं। कार्यक्रम में सुधा मूर्ति ने बताया कि इंफोसिस की स्थापना के 30 साल बाद तक, न तो उन्होंने और न ही उनके पति, इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कोई छुट्टी ली है। उन्होंने कहा कि उनके पति हमेशा इतना बिजी रहते थे कि वह कभी भी छुट्टी के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। उनके अनुसार नारायण मूर्ति साला में 220 दिन ऑफिशियल ट्रिप पर बाहर रहते हैं। शो में सुधा मूर्ति के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा भी आए थे। गुनीत मोंग ने हाल ही में द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर जीता था।
