International Carrot Day 2023: 4 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस, दिल और स्किन के लिए है फायदेमंद

International Carrot Day 2023: हर साल 4 अप्रैल को दुनिया भर में गाजर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को गाजर के फायदे से रूबरू कराना है। गाजर का इतिहास बहुत पुराना है। इसकी जड़ें और ताजे फल दोनों को प्राचीन भारतीय औषधीय ग्रंथों में जिक्र किया गया है। इसका उपयोग पुराने ग्रीक और रोमन साहित्य में भी मिलता है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है

International Carrot Day 2023: पूरी दुनिया में 4 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस (International Carrot Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को गाजर के फायदे से रूबरू कराना है। ताकि गाजर के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके। गाजर का इतिहास भी बहुत पुराना है। इसकी जड़ें और ताजे फल दोनों को प्राचीन भारतीय औषधीय ग्रंथों में जिक्र किया गया है। इसका उपयोग पुराने ग्रीक और रोमन साहित्य में भी मिलता है। मौजूदा समय में गाजर दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसे कई तरह के व्यंजनों और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस साल 2003 में स्थापित किया गया था। साल 2012 में गाजर के बारे में कई देशों में जागरूकता फैली। फ्रांस, स्वीडन, इटली, रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में गाजर की पहुंच बढ़ गई। गाजर का वानस्पतिक नाम डाकस कैरोटा है। जानकारों का मानना है कि एशिया के लोगों ने सबसे पहले गाजर की खेती की शुरुआत की। यहीं से गाजर अन्य देशों में पहुंची।

गाजर के फायदे


आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आपको चश्मा लगता है तो गाजर के नियमित सेवन से आंख का चश्मा हट सकता है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 100 ग्राम कच्ची गाजर में 16700 IU विटामिन-A होता है। इसलिए रोजाना 50 ग्राम गाजर खाकर भी हेल्दी आंखों के लिए जरूरी विटामिन- A हासिल कर सकते हैं। हालांकि, गाजर में इस विटामिन के अलावा आंखों के लिए फायदेमंद कई चीजें पाई जाती हैं। गाजर में बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन, ल्युटीन और जियाक्सैथिन तत्व भी होते हैं। जो उम्र बढ़ने के साथ नजर को कमजोर होने से बचाते हैं। गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

इन पत्तियों को खाली पेट चबाएं, खून होगा साफ, शुगर बढ़ना हो जाएगा बंद, खिल उठेगा चेहरा

चर्बी हो जाएगी बाहर

गाजर खाने से चर्बी भी निकलने लगती है। यह कैलोरी इनटेक को कम कर देता है और पेट को देर तक भरा रखता है। गाजर में पानी की अच्छी मात्रा होती है। जिससे फैट जलाने वाले मेटाबॉलिज्म तेज हो जाते हैं।

इम्यूनिटी

गाजर में एंटीऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण होते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन और ऑर्गेनिक कंपाउंड शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से बचाने का काम करता है। यह सभी कंपाउंड बीमारी के बाद शरीर तेजी से रिकवर होता है।

दिल

गाजर खाने से दिल के मरीजों को भी फायदा पहुंच सकता है. यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर हार्ट के जोखिम को कम कर सकता है। गाजर में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। गाजर में पाए जाने वाले फाइबर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

स्किन

गाजर में अच्छी मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है। जिसकी वजह से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। इसके अलावा गाजर में पाए जाने वाला कैरोटिनोइड भी स्किन के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है। ह कंपाउंड स्किन को यूवी रेज (पराबैंगनी किरणों) से बचाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।