Neem leaves: एक बार डायबिटीज होने पर इसे आप अपने जीवनशैली, खानपान में बदलाव लाकर ही कंट्रोल में रख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको आयुर्वेद से जुड़ी कुछ ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं। जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नीचे आ जाएगा। ये है नीम की पत्तियां। इन पत्तियों के कई फायदे हैं। इनके सेवन से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी शरीर से कोसों दूर रहती हैं। दरअसल, नीम के पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है।
एंटी डायबिटिक गुण भी पाए जाने के कारण नीम की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाती हैं। आप नीम के पत्तों को चबा कर खाएं, पानी में पत्तों को उबाल कर पानी पिएं या पत्तों का रस निकालकर पिएं, हर तरह से नीम (Neem leaves benefits) फायदेमंद है।
नीम की पत्तियां खाने के फायदे
अगर आप खाली पेट नीम का सेवन करते हैं तो इससे खून को भी साफ किया जा सकता है। नीम की पत्तियों के सेवन से मुंह के स्वास्थ्य में सुधार होता है। लिवर और किडनी से कचरा निकल जाता है। स्किन में ग्लो आने लगता है। घाव और छाले हो गए हैं तो फौरन ठीक होने लगते हैं। शुगर के मरीजों को नीम की पत्ती खाते हुए एक बात ध्यान रखनी चाहिए। अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले एक बार आयुर्वेद एक्सपर्ट या डॉक्टर के साथ बातचीत जरूर कर लें।
बता दें कि आंवला भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C की मात्रा पाई जाती है। जिससे डायबिटीज की समस्या में मदद मिलती है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आंवला के सेवन करने से 30 मिनट के अंदर ब्लड शुगर का लेवल संतुलित हो सकता है।